वीकेंड पर बनाया है मसूरी का प्लान! तो कैंसिल कर दें, कई जगह हाईवे बंद
मसूरी और चकराता रूट पर मलबा आने के कारण मार्ग बाधित हो गया है जिससे कई यात्री वाहन फंस गए हैं। मसूरी-चकराता हाईवे 707ए डिमटा बैड के पास पूरी तरह से धंस गया है जिससे यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे 507 और कैम्पटी-मसूरी बैंड के बीच हाईवे 707ए भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। यातायात कब शुरू होगा इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

जासं, मसूरी। वीकेंड पर मसूरी की तरफ जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले ये खबर पढ़ लीजिए। मसूरी और चकराता रूट कई जगहों पर मलबा आने से बंद हो गया है। जिस कारण कई यात्री वाहन रास्ते में फंस गए हैं।
मसूरी चकराता हाईवे 707ए, डिमटा बैड के समीप पूरा धंस गया है। जिस कारण यातायात पूरी तरह से बंद है। एसएचओ कैम्पटी ने बताया कि अगलाड़ पुल से नैनबाग के बीच दिल्ली यमुनोत्री हाईवे 507 और कैम्पटी से मसूरी बैंड के बीच हाईवे 707ए कई जगह पर भारी क्षतिग्रस्त हुआ है। फिलहाल यातायात बंद है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।