विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लक्ष्मणझूला पीएचसी में एक्स-रे मशीन बेकार, टेक्नीशियन की कमी से मरीज परेशान

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:08 PM (IST)

लक्ष्मणझूला के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन होने के बावजूद चार साल से स्थायी टेक्नीशियन नहीं है। इससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणझूला को करीब चार वर्षों से एक्स-रे टेक्नीशियन नहीं मिला है। वर्ष 2020-21 में सीएसआर फंड से केंद्र को एक्स-रे की मशीन उपलब्ध हुई थी। करीब छह महीने तक अस्थायी टेक्नीशियन ने इसकी जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन उसके बाद से करीब चार वर्ष बीत गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्र में अभी तक स्थायी टेक्नीशियन की व्यवस्था नहीं हो पाई है। मशीन होने के बावजूद टेक्नीशियन न होने से एक्स-रे की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। पर्यटक स्थल होने के कारण लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रोजाना हजारों की तादाद में देशी, विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है।

कांवड़ मेला, चारधाम यात्रा और कुंभ मेला में इनकी संख्या लाखों के पार पहुंच जाती है। करीब दस हजार से अधिक की आबादी नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र का भी है। केंद्र में यमकेश्वर ब्लाक के करीब एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण भी उपचार के लिए आते हैं।

केंद्र में रोजाना 70 से 80 मरीजों की ओपीडी है। ऐसे में केंद्र में एक्स-रे नहीं होने से मरीजों को करीब पांच से छह किमी दूर राजकीय उप जिला चिकित्सालय, एम्स और निजी केंद्रों की ओर दौड़ लगानी पड़ती है। इससे गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आर्थिक बोझ के साथ-साथ समय की भी बर्बादी झेलनी पड़ती है।

दुर्घटना, हड्डी टूटने और गंभीर चोट के मामलों में मरीजों को तुरंत एक्स-रे की जरूरत होती है, लेकिन लक्ष्मणझूला केंद्र में यह सुविधा न होने से उन्हें रेफर कर दिया जाता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि विकास भंडारी, जीतू अवस्थी, आदेश तोमर ने बताया कि कई बार स्वास्थ्य विभाग से टेक्नीशियन की नियुक्ति की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जब केंद्र में मशीन उपलब्ध है, भवन है, तो फिर टेक्नीशियन की नियुक्ति में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और शासन से जल्द से जल्द स्थायी एक्स-रे टेक्नीशियन की तैनाती की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को अपने ही केंद्र में एक्स-रे की सुविधा मिल सके।
--------
राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स रे टेक्नीशियन की नियुक्ति को लेकर उच्चाधिकारी के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। टेक्नीशियन की नियुक्त शासन स्तर से ही होगी।

डा. राजीव कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, यमकेश्वर

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में नशे में धुत अमेरिकी पर्यटक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में यूपी के बच्चों से भरी स्कूल बस के ब्रेक फेल, दीवार से टकराई... मच गई चीख-पुकार

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।