विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश में नशे में धुत अमेरिकी पर्यटक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:07 PM (IST)

ऋषिकेश में वीरभद्र रोड पर स्वामी राम साधक ग्राम के पास एक अमेरिकी पर्यटक नशे की हालत में उत्पात मचाते ...और पढ़ें

HighLights

  1. अमेरिकी पर्यटक ने ऋषिकेश में नशे में उत्पात मचाया।

  2. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।

  3. पुलिस ने पर्यटक को अस्पताल में भर्ती कराया, दूतावास को सूचना।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। वीरभद्र रोड स्थित स्वामी राम साधक ग्राम के गेट के शनिवार को सुबह अमेरिका पर्यटक नशे की हालत में उत्पात मचा रहा था। पर्यटक के उत्पात मचाने के सूचना स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही एम्स चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और पर्यटक को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। दूतावास को इसकी सूचना दी जा रही है। यूएसए निवासी राबिन शोरोश 29 वर्ष भारत घूमने आया है। पुलिस को सूचना मिली कि वह नशे की स्थिति में है और हंगामा कर रहा है।

विदेशी नागरिक को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले जाकर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया।

जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एम्स चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि विदेशी पर्यटक तपोवन क्षेत्र में गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- बजरंग सेतु: कब खुलेगा ऋषिकेश का कांच वाला पुल? भीड़ प्रबंधन और टिकटिंग के लिए एजेंसी तय, उद्घाटन का इंतजार

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में यूपी के बच्चों से भरी स्कूल बस के ब्रेक फेल, दीवार से टकराई... मच गई चीख-पुकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।