बजरंग सेतु: कब खुलेगा ऋषिकेश का कांच वाला पुल? भीड़ प्रबंधन और टिकटिंग के लिए एजेंसी तय, उद्घाटन का इंतजार
ऋषिकेश में बजरंग सेतु का कांच वाला फुटपाथ तैयार है, जिसके भीड़ प्रबंधन और टिकट बिक्री के लिए एजेंसी तय ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। बजरंग सेतु के कांच वाले फुटपाथ में भीड़ प्रबंधन, टिकट लेने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एजेंसी फाइनल कर दी है। अभी पुल के उद्घाटन का दिन तय नहीं हो पाया है। उद्घाटन होने के बाद ही पुल के कांच वाला क्षेत्र खोला जाएगा।
टिहरी जिले के तपोवन और पौड़ी जिले के लक्ष्मणझूला को जोड़ने वाले करीब 92 साल पुराने लक्ष्मणझूला पुल पर सुरक्षा की दृष्टि से जुलाई 2019 से आवाजाही बंद कर दी गई थी। इस पुल के समीप बजरंग सेतु का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर ने साल 2022 में शुरू किया था।
132.30 मीटर स्पान पुल को करीब 69 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इस झूला पुल की चौड़ाई आठ मीटर है। पैदल यात्रियों के लिए डेढ़-डेढ़ मीटर के कांच के फुटपाथ बनाए गए हैं। पुल के बीच में हल्के चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रस्तावित है। लोनिवि के सामने सबसे बड़ी चुनौती कांच वाले क्षेत्र की देखरेख की है।
बीच में यहां लोगों का आवागमन शुरू किया गया था। कुछ असामाजिक तत्वों ने 65 मिमी मोटाई वाले कांच के फुटपाथ पर ईंट-पत्थर मारकर इसे क्षतिग्रस्त किया था। बाद में लोनिवि ने पुल के कांच वाले क्षेत्र से आवागमन के लिए शुल्क लगाने का निर्णय लिया। इसमें बड़ों के लिए 100 और बच्चों के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया।
लोनिवि ने कांच वाले क्षेत्र के संचालन, प्रबंधन, यात्री प्रबंधन, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा के लिए टेंडर जारी किए थे। दो बार टेंडर जारी होने पर कोई फर्म आगे नहीं आई। उसके बाद तीसरी बार तीसरी बार विभाग ने टेंडर जारी किया। अब एक फर्म को फाइनल कर दिया गया है। हालांकि, अभी कांच वाला क्षेत्र आवागमन के लिए नहीं खुला है। उद्घाटन के बाद इसे खोला जाएगा। अब तक उद्घाटन की तिथि फाइनल नहीं हो पाई है।
रेलिंग की बढ़ाई गई ऊंचाई
पुल के निर्माण की रफ्तार शुरू से धीमी रही। बार-बार पुल निर्माण की समय सीमा बढ़ाई गई। पुल के बीच वाले हिस्से से कांच वाले हिस्से में लोगों को जाने से रोकने के लिए रेलिंग की ऊंचाई छह फुट से अधिक की गई। पहले यह करीब चार फुट थी। बीच वाले हिस्से में लोगों का आवागमन हो रहा है। यहां आने वाले पर्यटक कांच वाले क्षेत्र में जाना पसंद करते हैं। पुल मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के तहत बनाया गया।
बजरंग सेतु के ग्लास डेक के लिए एजेंसी फाइनल कर दी गई है। पुल का उद्घाटन कब होगा इसका फैसला उच्च स्तर पर लिया जाना है। - प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि नरेंद्रनगर
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश: बजरंग सेतु के 'ग्लास वॉकवे' की सुरक्षा बढ़ी, 24 घंटे गार्ड तैनात
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश: बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से की सुरक्षा बढ़ी, रेलिंग ऊंची होगी और टिकट पर विचार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।