कुंभ मेले में सुरक्षा के लिए लगेंगे फेस रिकग्निशन कैमरे, संदिग्धों की होगी पहचान
कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस फेस रिकग्निशन कैमरे लगाएगी।

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। कुंभ के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस अब तकनीक का सहारा लेने जा रही है। मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थानों और संवेदनशील स्थलों पर फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के जरिये भीड़ में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों की पहचान कर उन्हें तत्काल निगरानी के दायरे में लाया जा सकेगा।
खास बात यह है कि कैमरों को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) से जोड़ा जाएगा, जिससे देश के विभिन्न राज्यों में चिह्नित अपराधियों के चेहरों से इनका मिलान किया जाएगा। इससे किसी भी संदिग्ध के सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
प्रदेश में अगले हरिद्वार में कुंभ होग। इस बड़े धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में भीड़ प्रबंधन के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होती है।
पारंपरिक पुलिसिंग के माध्यम से इतनी बड़ी संख्या में लोगों पर नजर रखना आसान नहीं है। इसे देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का समावेश कर रही है। इसके लिए फेस रिकग्निशन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इन्हें कंट्रोल रूप से जोड़ा जाएगा। इस तकनीक के माध्यम से कैमरों के सामने से गुजरने वाले व्यक्तियों के चेहरे का डिजिटल विश्लेषण किया जाएगा। इसके बाद संबंधित डाटा का उपलब्ध आपराधिक रिकार्ड से मिलान किया जा सकेगा।
यदि किसी चिह्नित अपराधी का चेहरा कैमरे की पकड़ में आता है तो सिस्टम के माध्यम से कंट्रोल रूप में अलर्ट आ जाएगी। इससे संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों पर तत्काल नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद आरोपितों की पहचान करना नहीं, बल्कि संभावित आपराधिक घटनाओं को पहले ही रोकना भी है।
पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में फेस रिग्निशन कैमरे लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- देहरादून में दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वालों की मौत के आंकड़े बढ़े, पिलियन राइडर्स के लिए हेलमेट अनिवार्य
यह भी पढ़ें- देहरादून जिले में जल जीवन मिशन ग्रामीण घरों तक पहुंचाएगा शुद्ध पानी, 14 पैरामीटर पर होगी गुणवत्ता की जांच
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।