विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून जिले में जल जीवन मिशन ग्रामीण घरों तक पहुंचाएगा शुद्ध पानी, 14 पैरामीटर पर होगी गुणवत्ता की जांच

Published: Sun, 22 Nov 2026 06:47 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2026 06:50 PM (IST)

जल जीवन मिशन अब ग्रामीण घरों तक शुद्ध पानी सुनिश्चित करेगा, जिसमें पानी की गुणवत्ता की 14 पैरामीटर पर जांच होगी। निगरानी समितियां और नियमित परीक्षण गुणवत्ताहीन पानी की आपूर्ति को रोकेंगे, जिससे हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचेगा।

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। गांव-घरों तक अब गुणवत्ताहीन व गंदा पानी नहीं पहुंच सकेगा। पानी की शुद्धता की 14 पैरामीटर(बिन्दुओं) पर परखी जाएगी। इसके बाद ही घरों तक पानी की आपूर्ति होगी। जांच में पीएच मान, टीडीएस, गंदलापन व अन्य मानकों के आधार पर पानी के भौतिक, रासायनिक और जैविक गुणों की जांच होगी।

ऐसे में घरों तक किसी भी सूरत में गुणवत्ताहीन व गंदा पानी नहीं पहुंच सकेगा। अगर, किसी गांव में पानी की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई तो जल स्रोत के शुद्धिकरण पर कार्रवाई हाेगी।

जल जीवन मिशन ने गांव-गांव हर घर नल से शुद्ध की मुहिम को मानकों पर कसना शुरू कर दिया है। हर रोज घरों में गुणवत्तापूर्ण जल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए मानकों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में जिले की 409 ग्राम पंचायतों में 760 पेयजल योजनाएं जल जीवन मिशन से स्वीकृत हैं, जिनमें से 737 योजनाएं पूर्ण होकर संचालित हो रही हैं, जबकि 23 शेष योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।

पेयजल योजनाएं जल स्राेतों व टयूबवेल-ओवरहैड टैंक पर निर्भर है। ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर पानी की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं, लेकिन अब पानी की शुद्धता व गुणवत्ता को लेकर जल जीवन मिशन ने भी कमर कस ली है।

अधिकारियों ने बताया कि अब नियमित समय अंतराल में गांव-गांव पानी की शुद्धता व गुणवत्ता को 14 पैरामीटर पर जांचा जाएगा। जिसमें पानी का रंग, गंध, गंदलापन, पीएच मान, टीडीएस, कैल्शियम-मैग्नीशियम, कार्बोनेट-बाइकार्बोनेट, क्लोराइड, फ्लोराइड, आयरन, नाइट्रेट , आर्सेनिक, क्लोरीन व बैक्टीरियोलाजिकल तत्वों की जांच होगी। जांच का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण परिवारों, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों तक किसी भी स्थिति में प्रदूषित व गुणवत्ताहीन पानी न पहुंचे सके।

गांव-गांव निगरानी कमेटी रखेगी शुद्धता पर नजर

ग्राम पंचायतों में स्वचछता एवं जल समिति कमेटियों का गठन हो गया है। निगरानी कमेटी में आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। पानी की गुणवत्ता परखने का इन्हें प्रशिक्षण मिल चुका है। विभाग की ओर से सभी को फील्ट कीट उपलब्ध कराई गई है।

ये कार्यकर्ता फील्ड टेस्ट किट का उपयोग कर 12 पैरामीटर पर मौके पर ही पानी की गुणवत्ता को परख सकेंगी। वहीं, फील्ड किट की जांच में नहीं आने वाले मानकों की जांच जलसंस्थान की प्रयोगशालाओं में कराई जाएगी।

मैदानी में दो और पर्वतीय क्षेत्रों में चार बार होगी शुद्धता की जांच

जनपद के मैदानी क्षेत्र में साल में छह-छह माह के अंतराल पर गांव-गांव दो बार पानी की शुद्धता को जांचा जाएगा। पर्वतीय क्षेत्र में हर तीन माह के हिसाब से चार बार पानी की जांच होगी।

जल जीवन मिशन के जिला प्रबंधक राजेंद्र भंडारी ने बताया कि प्रत्येक घर तक शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण पानी पहुंचाना विभाग को लक्ष्य है। पानी की आपूर्ति व शुद्धता को लेकर निरंतर निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- देहरादून की वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, जुड़े 33949 नए नाम... अब 12.28 लाख मतदाता

यह भी पढ़ें- देहरादून में मानव-वन्यजीव संघर्ष में 2017 से अब तक 35 मौत, दून में वन्यजीवों के हमलों का बनेगा ‘डेथ मैप’

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।