Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    King Charles III का उत्‍तराखंड से खास नाता, यहां हल लगाने निकल पड़े थे; तस्‍वीरों में देखें सादगी भरा अंदाज

    By Nirmala BohraEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sun, 07 May 2023 04:47 PM (IST)

    King Charles III क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद 6 मई 2023 को 74 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स की ताजपोशी किंग यानि राजा के तौर पर हो गई। किंग चार्ल्स वर्ष 2013 में उत्तराखंड आए थे और यहां अपनी पत्नी क्‍वीन कैमिला पार्कर के साथ यादगार पल बिताए थे।

    Hero Image
    King Charles III: किंग चार्ल्स वर्ष 2013 में उत्तराखंड आए थे और अपनी पत्नी के साथ यादगार पल बिताए थे।

    टीम जागरण, देहरादून: King Charles III: क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद 6 मई 2023 को 74 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स की ताजपोशी किंग यानि राजा के तौर पर हो गई। जिसके बाद किंग चार्ल्स ब्रिटेन ही नहीं बल्कि 15 अन्य देशों के राष्ट्र प्रमुख बन गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2013 में उत्तराखंड आए थे किंग चार्ल्स

    किंग चार्ल्स का उत्‍तराखंड से भी खास नाता रहा है। किंग चार्ल्स वर्ष 2013 में उत्तराखंड आए थे और यहां अपनी पत्नी क्‍वीन कैमिला पार्कर के साथ यादगार पल बिताए थे। बता दें कि किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला ने छह नवंबर से 14 नवंबर 2013 तक भारत भ्रमण किया था।

    इस दौरान वह दो दिन छह और सात नवंबर को उत्तराखंड में रहे थे। तब वह देहरादून और ऋषिकेश सहित तमाम जगहों पर गए और विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। अपने उत्‍तराखंड के दौरान शाही दंपती उत्तराखंड की पहाड़ी परंपराओं के मुरीद हो गए थे।

    देहरादून के खेतों में चलाया था हल

    वह ऋषिकेश की प्रसिद्ध गंगा आरती में भी शामिल हुए और देहरादून के खेतों में हल चलाकर अपनी सादगी का परिचय भी दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने दूनवासियों को अपना मुरीद बना लिया। लालू और भूरा नाम के बैलों की जोड़ी के साथ उन्होंने खेत में हल चलाया। तभी से लालू और भूरा प्रसिद्ध हो गए और उनकी फार्म में विशेष देखभाल की जाने लगी। लेकिन बाद उन्‍हें किसी ने चोरी कर लिया।

    शाही दंपती ने ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में हवन-पूजन किया और गंगा आरती में शामिल हुए। अगले दिन शाही दंपती ने देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी, वन अनुसंधान संस्थान और दून स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

    खूब पसंद आया था पहाड़ी स्‍वाद

    किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला ने स्थानीय व्यंजनों का भी जायका लिया। उनके स्‍वागत के लिए तत्‍कालीन सीएम विजय बहुगुणा ने भोज का आयोजन किया था। भोज में स्थानीय समेत तमाम व्यंजनों की भरमार थी, इस दौरान किंग चार्ल्स को पहाड़ी व्यंजन खूब भाए। उन्होंने उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों के बारे में जानकारी भी ली।