विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kichha-Sirauli Kalan Municipal Elections: किच्छा-सिरौलीकलां में कांग्रेस की जीत, बड़े बदलाव का संकेत

Published: Thu, 08 Oct 2026 09:27 AM (IST)

कांग्रेस ने किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव में जीत हासिल की है, जिसे पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत मान रही है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत को पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत बताया है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने दोनों क्षेत्रों की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जनादेश क्षेत्र में राजनीतिक बदलाव की शुरुआत है।

यह भी पढ़ें- हरीश रावत का बड़ा बयान, 'किच्छा चुनाव से खुलेगा 2027 में कांग्रेस सरकार का रास्ता'

लालचंद शर्मा ने कहा कि किच्छा और सिरौलीकलां की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में जो विश्वास जताया है, वह आने वाले समय में बड़े राजनीतिक परिवर्तन का आधार बनेगा। उन्होंने दावा किया कि किच्छा से शुरू हुई यह राजनीतिक शुरुआत वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव तक व्यापक बदलाव का रूप लेगी।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव में मिली जीत को कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के विश्वास और जनसेवा की जिम्मेदारी के रूप में लेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाएंगे। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने और सत्ता में वापसी के लक्ष्य के साथ पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।

यह भी पढ़ें- किच्छा चुनाव मतगणना: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन और 550 पुलिसकर्मी तैनात