Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश में खाली मैदान में मिला कांवड़ यात्री का शव, शरीर पड़ा नीला; सर्प दंश से मौत की आशंका

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 04:49 PM (IST)

    हरियाणा से 15 साथियों संग कांवड़ लेने आए किशोर अर्जुन सिंह का शव ऋषिकेश में मिला। पोस्ट ऑफिस पार्किंग के पीछे मैदान में वह मृत पाया गया। पुलिस को सर्पदंश से मौत की आशंका है। वह शौच के लिए गया था और वापस नहीं लौटा। शरीर पर नीले निशान मिले हैं जिससे जहरीले जीव के काटने का संदेह है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

    Hero Image
    ऋषिकेश कांवड़ लेने आए किशोर की संदिग्ध मौत, सर्पदंश की आशंका। प्रतीकात्‍मक

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। हरियाणा से साथियों के साथ कांवड़ लेने आए पंद्रह वर्षीय कांवड़ यात्री का शव ऋषिकेश में पोस्ट आफिस पार्किंग के पीछे खाली मैदान में पड़ा मिला। कांवड़ यात्री का शरीर नीला पड़ा था। पुलिस सर्प दंश से मौत की आशंका जता रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि 15 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम निर्जन, थाना जींद सदर, जिला जींद, हरिया 18 जुलाई को अपने गांव से पंद्रह लोगों के साथ डाक कांवड़ लेने आए थे। शनिवार को सभी कांवड़ यात्री ऋषिकेश स्थित पोस्ट आफिस पार्किंग पर पहुंचे।

    वहां पहुंचने के बाद शौच के लिए पार्किंग के पास स्थित एक खाली मैदान की ओर चले गए। अर्जुन सिंह भी शौच के लिए मैदान में गया था। लेकिन काफी समय बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो उसके साथियों ने उसकी तलाश शुरू की।

    तलाश करने पर अर्जुन सिंह खाली मैदान में मुंह के बल पड़ा मिला l सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया कि शरीर पर नीले निशान है। संभवत किसी जहरीले जीव के काटने के कारण मौत हुई है। स्वजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

    comedy show banner
    comedy show banner