Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra: 'कांधे पर टंगी गंगा जल की केनी और बम भोले के जयकारे', नीलकंठ पैदल मार्ग पर शिव भक्‍तों की भीड़

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sun, 13 Jul 2025 02:26 PM (IST)

    नीलकंठ में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है जिससे पूरा क्षेत्र बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है। भक्त पैदल मार्ग से नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं जहाँ वे जलाभिषेक करेंगे। श्रावण शिवरात्रि से पहले भक्तों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए पुलिस ने व्यवस्था कड़ी कर दी है और सोमवार को ओंकारानंद स्कूल में अवकाश रहेगा। Dehradun City news

    Hero Image
    नीलकंठ पैदल मार्ग पर गूंजे भोले के जयकारे. Jagran

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। कांधे पर टंगी गंगा जल की केनी, बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे कांवड़ यात्रियों से पूरा नीलकंठ क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। पैदल मार्ग पर एक-एक कदम आगे बढ़ते हुए अपने आराध्य देव के दर्शनों के लिए शिवभक्त लगातार पहुंच रहे हैं। कांवड़ यात्रा के शुरुआती दौर में ही कांवड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। पैदल मार्ग से लगातार कांवड़ यात्री नीलकंभ महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शुक्रवार से विधिवत शुरू हुई। इससे पहले की कांवड़ यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद अब धीरे-धीरे कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। कांवड़ यात्री नीलकंठ महादेव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। नीलकंठ पैदल मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    स्वार्गाश्रम क्षेत्र से करीब सात किलोमीटर दूर पैदल नीलकंठ महादेव मंदिर में जाने वाला मार्ग भोले के जयकारों से गूंज रहा है। कई कांवड़ यात्री पैदल ही इस दूरी को तय कर रहे हैं। 23 जुलाई को सावन की शिवरात्रि है। इससे पहले बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री पहुंचेंगे। अभी डाक कांवड़ वाहनों की संख्या कम है। धीरे-धीरे डाक कांवड़ वाहन भी बढ़ने लगेंगे हैं।

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद पहले सोमवार को सबसे अधिक भीड़ रहती है। इसे देखते हुए पुलिस भी व्यवस्था बनाने में जुटी है। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने बताया कि सोमवार को कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने का अनुमान है। पुलिस की ओर से व्यवस्था बनाई गई है।

    ओंकारानंद स्कूल में सोमवार को रहेगा अवकाश

    सोमवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में स्थित ओंकारानंद स्कूल में अवकाश रहेगा। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद पहले सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों के पहुंचने का अनुमान है। मुनिकीरेती में कांवड़ यात्रियों की भीड़ रहती है। ऋषिकेश से भी बच्चे इस स्कूल में पढ़ने जाते हैं। विद्यार्थियों की संख्या के लिहाज से यह क्षेत्र का बड़ा स्कूल है। स्कूल की ओर से अभिभावकों को मैसेज भेजकर सोमवार को अवकाश की सूचना दे दी गई है।