सावन में कैसा है नीलकंठ महादेव का नजारा, प्राकृतिक खूबसूरती के साथ उमड़ता आस्था का जनसैलाब
kanwar yatra 2022 पौड़ी जनपद में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। श्रावण मास में अब तक 37 लाख 87 हजार 996 श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। शिवरात्रि से पूर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: रायवाला से लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर (Neelkanth Mahadev Temple) तक पूरा तीर्थ नगरी क्षेत्र भोले बाबा की भक्ति में डूबने के साथ केसरिया रंग में रंग गया।
37 लाख से ज्यादा कर चुके जलाभिषेक
नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रावण मास में अब तक 37 लाख 87 हजार 996 श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। हरिद्वार की ओर से बड़ी संख्या में शिवभक्त निरंतर नीलकंठ की ओर बढ़ रहे हैं।
शिवरात्रि से पूर्व बड़ी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु
श्रावण मास में पंचक काल समाप्त होने के बाद पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2022) ने गति पकड़ ली थी। शिवरात्रि से पूर्व दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, एनसीआर आदि क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे।
पुलिस प्रशासन के लिए परीक्षा की घड़ी
शिवरात्रि से एक रोज पूर्व शाम को डाक कांवड़ अपने अपने क्षेत्र के लिए रवाना हो जाएगी। आने वाले दो दिन पुलिस प्रशासन के लिए कठिन परीक्षा से गुजरेंगे। जिसको लेकर पुलिस की ओर से जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।
ट्रैफिक प्लान को किया लागू
पहले से तय ट्रैफिक प्लान को यथा समय लागू किया जा रहा है। राम झूला पुल से नीलकंठ धाम के लिए श्रद्धालुओं को रवाना करने की व्यवस्था है,जबकि जानकी सेतु से दर्शन कर लौटने वाले श्रद्धालुओं को बाहर भेजा जा रहा है।
- लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि श्रावण मास में बीता दिन सर्वाधिक भीड़ वाला रहा है। नीलकंठ मंदिर में अब तक 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं।
टैक्सी वाहन का संचालन रुका
जिला पुलिस कंट्रोल रूम को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रावण मास में अब तक 37 लाख 87 हजार 996 श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। नीलकंठ मोटर मार्ग पर दोपहिया वाहनों की बहुत अधिक आमद होने के कारण टैक्सी वाहन का संचालन रुका रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।