विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्टिंग का शौक, मगर जिंदगी सिर्फ संगीत: जुबिन नौटियाल

By Edited By:
Published: Tue, 29 May 2018 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 05:00 PM (IST)

प्यार भरे गीतों से युवाओं के दिलों में खास जगह बनाने वाले जुबिन नौटियाल कहते हैं कि उन्हें शुरू से ...और पढ़ें

एक्टिंग का शौक, मगर जिंदगी सिर्फ संगीत: जुबिन नौटियाल
एक्टिंग का शौक, मगर जिंदगी सिर्फ संगीत: जुबिन नौटियाल

देहरादून, [जेएनएन]: प्यार भरे गीतों से युवाओं के दिलों में खास जगह बनाने वाले जुबिन नौटियाल इन दिनों 'हमनवां मेरे.' सोलो वीडियो गीत में एक्टिंग के लिए चर्चा में हैं। जुबिन नौटियाल कहते हैं कि उन्हें शुरू से ही एक्टिंग का शौक रहा है। पहली बार एक्टिंग पर हाथ आजमाने के बावजूद उन्हें परेशानी नहीं हुई। लेकिन, जुबिन ने साफ किया कि संगीत ही उनका जीवन है और एक्टिंग सिर्फ उनका शौक है। 

सुभाष रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में जुबिन ने बताया कि 'हमनवां मेरे.' गाना उनके लिए बेहद खास है। गाने में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ पलों को भी साझा किया है। इसी के साथ उन्होंने पहली बार एक्टिंग भी की है।  

जब उनसे भविष्य में एक्टिंग में प्रवेश की संभावनाओं पर सवाल किया गया तो जुबिन ने कहा कि संगीत में उन्होंने 28 साल मेहनत की है। संगीत की दुनिया में वो अभी बहुत कुछ करना चाहते हैं। एक्टिंग तो वो शौक के तौर पर करते हैं। बताया कि उन्हें एक्टिंग के चार बड़े ऑफर आ चुके हैं, अगर उन्हें एक्टिंग में जाना होता तो चले जाते। 

उत्तराखंड में भी काम करुंगा 

जुबिन नौटियाल ने कहा कि वो उत्तराखंड में भी काम करना चाहते हैं। वो इस पर योजना बना रहे हैं। सब कुछ सही रहा तो वो उत्तराखंड में भी एलबम के गाने फिल्माएंगे। 

दून में आकर मिला सुकून 

जुबिन तीन दिन से देहरादून में थे। जुबिन ने कहा कि दून में आकर उन्हें सुकून मिलता है। यहां आकर वो सारे तनावों से मुक्त हो जाते हैं, मंगलवार दोपहर को जुबिन जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: कंगना की राह पर चली उर्वशी रौतेला, बॉलीवुड में गॉडफादर को बताया जरूरी

यह भी पढ़ें: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को इस कारण रुकना पड़ा बदरीनाथ में

यह भी पढ़ें: मधुर भंडारकर उत्तराखंड में तलाशेंगे शूटिंग की संभावनाएं