विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरक सिंह रावत पर जेनी के गंभीर आरोप धारी देवी की कसम पर उठाए सवाल

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:45 PM (IST)

जेनी ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनके धारी देवी की कसम वाले बयान को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। जेनी प्रकरण में पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत पर आरोपों की लंबी कतार लग गई है। शनिवार को अपने साथ हुई कथित घटनाओं का ब्योरा देने के बाद जेनी ने हरक सिंह पर हमला बोला।

उन्होंने हरक सिंह के धारी देवी की कसम खाने वाले बयान पर कहा कि जो व्यक्ति अपने पुत्र को स्वीकार नहीं कर सकता, उसके लिए धारी देवी की कसम बहुत छोटी है।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, ''''अगर मैं झूठ बोल रही हूं तो अपने बच्चे का मुंह न देखूं।'''' उन्होंने हरक सिंह के आंसुओं को भी झूठा बताते हुए कहा कि उनका हर दावा फर्जी है। आरोप लगाया कि न जाने कितनी बहनों का जीवन उन्होंने बर्बाद कर दिया।

मधुबन होटल और मसूरी ले जाते थे हरक

जेनी ने बताया कि जब वह देहरादून में एसटीडी बूथ पर काम करती थीं, तब हरक सिंह के करीबी वहां आते थे। उनके मुताबिक, वह करीब डेढ़ से दो माह तक उनके घर में रहीं। उन्हें पूर्व मंत्री मधुबन होटल में खाना खिलाने के लिए सरकारी वाहन से ले जाया करते थे। इसके अलावा मसूरी और रिश्तेदारों के घर भी ले गए।

यह भी पढ़ें- भाजपा 23 साल पुराने जेनी प्रकरण को जानबूझकर उछाल रही: गणेश गोदियाल

यह भी पढ़ें- जेनी प्रकरण: हरक सिंह रावत मामले में पुराना केस खोलने में हैं कई कानूनी चुनौतियां, विशेषज्ञों ने दी जानकारी



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।