विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंटरनेशनल कोर्ट के जस्टिस भंडारी पहुंचे परमार्थ निकेतन

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 31 Dec 2017 09:07 AM (IST)Updated: Sun, 31 Dec 2017 09:09 AM (IST)

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश दलवीर भण्डारी शनिवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने सपरिवार गंगा आरती में शिरकत की।

इंटरनेशनल कोर्ट के जस्टिस भंडारी पहुंचे परमार्थ निकेतन
इंटरनेशनल कोर्ट के जस्टिस भंडारी पहुंचे परमार्थ निकेतन

ऋषिकेश, [जेएनएन]: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश दलवीर भण्डारी शनिवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने सपरिवार गंगा आरती में शिरकत कर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। 

शनिवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश दलवीर भंडारी ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने देश-विदेश के विभिन्न तात्कालिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में बड़ी जीत हासिल करने वाले जस्टिस दलवीर भण्डारी को स्वामी चिदानंद सरस्वती ने दिव्य गंगा आरती में हिमालय की भेंट शिवत्व का प्रतीक रुदाक्ष का पौधा भेंट किया। जस्टिस दलवीर भण्डारी ने दिव्य गंगा आरती में सहभाग किया और अपनी उपलब्धि का श्रेय मां गंगा को दिया। शनिवार को परमार्थ गंगा आरती में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत कर्नाटक व उत्तराखण्ड राज्य के सैकडों छात्रों के दल ने भी प्रतिभाग किया। उन्होने कूड़ा प्रबंधन, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। 

यह भी पढ़ें: परमार्थ निकेतन पहुंचीं इक्वाडोर की पूर्व राष्ट्रपति

यह भी पढ़ें: स्वामी चिदानंद सरस्वती ग्लोबल पीस अवार्ड से सम्मानित 

यह भी पढ़ें: दया और करुणा के प्रसार से ही विश्व शांति संभव: स्वामी चिदानंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।