विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परमार्थ निकेतन पहुंचीं इक्वाडोर की पूर्व राष्ट्रपति

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 26 Dec 2017 10:13 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 26 Dec 2017 08:57 PM (GMT+05:30)

दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर की पूर्व राष्ट्रपति एचई रोसैला आर्गेटा सरनो परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने तुलसी व पीपल के पौधों का रोपण कर क्रिसमस पर्व मनाया।

परमार्थ निकेतन पहुंचीं इक्वाडोर की पूर्व राष्ट्रपति
परमार्थ निकेतन पहुंचीं इक्वाडोर की पूर्व राष्ट्रपति

ऋषिकेश, [जेएनएन]: क्रिसमस के मौके पर दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर की पूर्व राष्ट्रपति एचई रोसैला आर्गेटा सरनो परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में तुलसी व पीपल के पौधों का रोपण कर क्रिसमस पर्व मनाया। इसके साथ ही उन्होंने परमार्थ घाट पर मां गंगा की आरती भी की। 

सोमवार को परमार्थ निकेतन पहुंचीं इक्वाडोर की पूर्व राष्ट्रपति एचई रोसैला आर्गेटा सरनो ने क्रिसमस पर्व पर हरितिमा स्थापना का संदेश दिया। इस मौके पर आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि क्रिसमस पर्व पर हम क्रिसमस-ट्री के नीचे गिफ्ट रखते हैं और गिफ्ट की कामना भी करते हैं। लेकिन, आज प्रकृति को रिटर्न गिफ्ट के रूप में एक हरा-भरा वातावरण देने की जरूरत है। 

इसके लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाना जरूरी है। कहा कि हर पर्व एवं त्योहार और शादी-समारोह के मौके पर पौधारोपण करना इस दिशा में एक सफल प्रयास साबित होगा। लिहाजा, सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करें। सभी पर्वों को हरित पर्व के रूप में मनाएं, प्राकृतिक संपत्ति का अपव्यय न करें और पर्यावरण को प्लास्टिक से मुक्त करने का संकल्प लें। 

इक्वाडोर की पूर्व राष्ट्रपति ने आश्रम परिवार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इसके उपरांत शाम को उन्होंने परमार्थ घाट पर मां गंगा की आरती भी की। गंगा आरती में अमेरिका से आईं जुन ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़ें: स्वामी चिदानंद सरस्वती ग्लोबल पीस अवार्ड से सम्मानित 

यह भी पढ़ें: दया और करुणा के प्रसार से ही विश्व शांति संभव: स्वामी चिदानंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।