विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाबा रामदेव के बयान से IMA नाराज, एक हजार करोड़ की मानहानि का दावा ठोकने की चेतावनी; भेजा नोटिस

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Tue, 25 May 2021 08:18 PM (IST)Updated: Tue, 25 May 2021 10:43 PM (IST)

एलोपैथी पर दिए बयान से नाराज आइएमए उत्तराखंड ने योगगुरु स्वामी रामदेव को मानहानि का नोटिस भेजा है। 15 दिन ...और पढ़ें

एलोपैथी पर दिए बाबा रामदेव के बयान से IMA नाराज, भेजा मानहानि का नोटिस।
एलोपैथी पर दिए बाबा रामदेव के बयान से IMA नाराज, भेजा मानहानि का नोटिस।

जागरण संवाददाता, देहरादून। एलोपैथी पर दिए बयान से नाराज आइएमए उत्तराखंड ने योगगुरु स्वामी रामदेव को मानहानि का नोटिस भेजा है। 15 दिन के भीतर माफी न मांगने और बयान को इंटरनेट मीडिया से न हटाने पर बाबा के खिलाफ एक हजार करोड़ की मानहानि का दावा ठोकने की चेतावनी दी गई है।

आइएमए उत्तराखंड के प्रदेश सचिव डॉ अजय खन्ना की ओर से मंगलवार को बाबा रामदेव को छह पेज का नोटिस भेजा गया। इस नोटिस में उन्होंने कहा कि विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर बाबा के बयान से आइएमए उत्तराखंड से जुड़े दो हजार सदस्यों की मानहानि हुई है।

उन्होंने कहा कि एक सदस्य (डॉक्टर) की पचास लाख की मानहानि के अनुसार कुल एक हजार करोड़ की मानहानि का दावा किया जाएगा। नोटिस में कहा गया है कि बाबा रामदेव ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए ऐलोपैथी चिकित्सकों की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। ऐसे में उनके खिलाफ मानहानि के दावे के साथ साथ एफआइआर भी कराई जाएगी। 

इसके साथ ही नोटिस में बाबा रामदेव को नोटिस मिलने के 76 घंटे के अंदर कोरोनिल किट के भ्रामक विज्ञापन को भी सभी प्लेटफार्म से हटाने को कहा गया है। डॉ खन्ना ने कहा है कि बाबा ने भ्रामक विज्ञापन के जरिए कोरोनिल को कोरोना संक्रमण के खिलाफ प्रभावी दवा और कोरोना वैक्सीन के दुष्प्रभावों से बचाने वाली दवाई बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी बाबा के खिलाफ आइपीसी की धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- बाबा रामदेव ने एलोपैथी को फिर लिया निशाने पर, IMA और फार्मा कंपनियों को खुला पत्र जारी कर दागे ये 25 सवाल 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें