Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IMA POP: आगामी 14 जून को होगी पासिंग आउट परेड, श्रीलंका सेना प्रमुख होंगे मुख्य अतिथि

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 03:38 PM (IST)

    IMA POP भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 14 जून को पासिंग आउट परेड होगी जिसमें श्रीलंका के सेना प्रमुख जनरल लसांथा रोड्रिगो मुख्य अतिथि होंगे। पड़ोसी देशों के सैन्य प्रमुखों को आमंत्रित करना भारत की कूटनीतिक रणनीति का हिस्सा है। आइएमए परिसर में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। श्रीलंका के सेना प्रमुख को बुलाना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

    Hero Image
    आइएमए परेड में श्रीलंका सेना प्रमुख होंगे मुख्य अतिथि. File

    जागरण संवाददाता, देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड 14 जून को आयोजित की जाएगी। इस बार परेड में बतौर मुख्य अतिथि श्रीलंका के सेना प्रमुख जनरल लसांथा रोड्रिगो शिरकत करेंगे। उनके 13 जून को देहरादून पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले, दिसंबर 2024 में आयोजित पीओपी में नेपाल के सेना प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पड़ोसी देशों के सैन्य प्रमुखों को आमंत्रित करने की यह परंपरा भारत की कूटनीतिक रणनीति का हिस्सा है। खासकर ऐसे समय में, जब हिंद महासागर में चीन की बढ़ती सक्रियता और श्रीलंका में उसकी पकड़ को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं। पासिंग आउट परेड को लेकर इन दिनों आइएमए परिसर में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। कैडेट चेडवुड ड्रिल स्क्वायर पर रोजाना पसीना बहा रहे हैं।

    अनुशासन और परेड की सटीकता के लिए गहन अभ्यास किया जा रहा है। इस बीच श्रीलंका के सेना प्रमुख को बतौर मुख्य अतिथि बुलाना रणनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है। श्रीलंका के कई कैडेट आइएमए से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने देश की सेना में अधिकारी बनते हैं। ऐसे में यह दौरा दोनों देशों के रक्षा संबंधों को और मजबूती देगा।