विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'15 हजार नहीं दोगे तो नहीं होगा काम, हो जाएगा सारा धंधा चौपट', पीड़ित ने एसपी से कर दी शिकायत और फिर…

Published: Tue, 27 Feb 2024 04:52 PM (IST)

Dehradun Breaking मुकेश कुमार निवासी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर की पत्नी सिग्नेचर इंटरनेशनल कारपोरेशन नाम फर्म का संचालन कर रही हैं ...और पढ़ें

'15 हजार नहीं दोगे तो नहीं होगा काम और...', पीड़ित ने सीबीआई से की शिकायत
'15 हजार नहीं दोगे तो नहीं होगा काम और...', पीड़ित ने सीबीआई से की शिकायत

जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Crime News: सीबीआई ने सीजीएसटी के अधीक्षक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता मुकेश कुमार निवासी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर ने सीबीआई के एसपी से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी सिग्नेचर इंटरनेशनल कारपोरेशन नाम फर्म का संचालन कर रही हैं, वह प्लास्टिक सामान का व्यापार करते हैं।

कुछ कारणों के चलते इनकी फर्म की जीएसटी नंबर को निलंबित कर दिया गया, जिसके कारण उनका व्यवसाय रुक गया है। इस समस्या को लेकर वह 21 फरवरी को अधीक्षक केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधीक्षक योगेश अग्रवाल से मिले और समस्या बताई।

शिकायतकर्ता ने बताया ने अधीक्षक ने समस्या का समाधान के लिए 15 हजार रुपये की मांग की और कुछ दस्तावेज भी मांगे। धमकी दी कि यदि रिश्वत नहीं दी तो वह जीएसटी नंबर हमेशा के लिए बंद कर देगा जिससे उनका व्यवसाय चौपट हो जाएगा।

आरोपित को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

शिकायत पर एसपी सीबीआई देहरादून सेक्टर एसके राठी ने एक टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई ने निर्देश दिए। जांच के बाद सोमवार को सीबीआई के एक टीम रुद्रपुर पहुंची और आरोपित को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें-

Roorkee News: यूट्यूबर को छात्राओं के आसपास रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार; शांति भंग में चालान