उत्तराखंड सीएम के आवास पर Holi की धूम, ढोल-दमाऊ की थाप पर खूब थिरके पुष्कर सिंह धामी
Holi 2024 रविवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर - ग़ुलाल लगाते हुए रंगों के पर्व होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री भी होली के गीतों पर खूब झूमे। मुख्यमंत्री धामी के परिवारजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उल्लास भरे उत्सव के अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Holi 2024: रविवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के परिवारजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर - ग़ुलाल लगाते हुए रंगों के पर्व होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।
होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने भी मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दी तथा होली से सम्बंधित पारम्परिक गीत- श्याम मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आए हरि, आयो वसंत बहार, शिव शंकर खेले होली, फागुन में खेला होली, शिव के मन माहि बसे काशी, आदि खड़ी होली के गीत गाते हुए ढोल-दमाऊ के बीच एक -दूसरे को बधाई दी l
इस दौरान मुख्यमंत्री भी होली के गीतों पर खूब झूमे। इस उल्लास भरे उत्सव के अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।