विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun में चौतरफा दिखा Holi 2024 का खुमार, कहीं हुड़दंग तो कहीं हुई मारपीट; 700 से अधिक पहुंचे अस्पताल

By prakash omjoshiEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 27 Mar 2024 09:50 AM (IST)

Dehradun News होली का उल्लास दून में चौतरफा दिखाई दिया। कुछ जगह होली का हुल्लड़ हुड़दंग में बदल गया तो ...और पढ़ें

Dehradun News: होली का उल्लास दून में चौतरफा दिखाई दिया।
Dehradun News: होली का उल्लास दून में चौतरफा दिखाई दिया।

जागरण संवाददाता, देहरादून : Dehradun News: Holi 2024: होली का उल्लास दून में चौतरफा दिखाई दिया। इस उल्लास के बीच कई लोग ऐसे भी दिखे, जिन पर होली का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा था। पर इस बीच रंग में भंग भी कई जगह पड़ा।

कुछ जगह होली का हुल्लड़ हुड़दंग में बदल गया, तो कुछ भाईचारे को भुला मारपीट पर उतारू हो गए। कई शराब के नशे में चूर दिखे और रंगों के जुनून में कई लोग अपनी त्वचा के साथ भी खिलवाड़ कर बैठे। कुल मिलाकर होली के खुमार ने दून में सात सौ से ज्यादा व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचा दिया।

सड़क हादसे के 42, मारपीट के 108 मामले आए

दून मेडिकल कालेज अस्पताल व जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) के इमरजेंसी के आंकड़े बताते हैं कि होली के दौरान व इसके बाद भी तमाम व्यक्ति किसी न किसी परेशानी के चलते उपचार के लिए पहुंच रहे थे।

इनमें सड़क हादसे में घायलों से लेकर मारपीट, रंगों से त्वचा को नुकसान व शराब के अत्यधिक सेवन से होने वाली परेशानी के मामले शामिल रहे। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि दोनों प्रमुख अस्पतालों में पहले से ही आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा था।

लिहाजा, सभी व्यक्तियों को समय पर पुख्ता उपचार भी मिल गया। होली के दिन की ही बात करें तो दून में 561 व जिला चिकित्सालय में 217 मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। कुछ को सामान्य उपचार देकर भेज दिया गया, तो कुछ को भर्ती भी करना पड़ा। दून अस्पताल में सड़क हादसे के 42, मारपीट के 108 मामले आए। वहीं, जिला चिकित्सालय सड़क हादसे के चार, मारपीट के 41 मामले आए।