Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2023 Photos: देवभूमि में चहुंओर गुलाल का उल्लास, रंगों से सराबोर तन-मन; पकवानों की खुशबू ने बनाया खास

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sat, 04 Mar 2023 09:35 AM (IST)

    Holi 2023 Photos रंगों का पर्व होली जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है उत्‍तराखंड में इसका उल्लास छाने लगा है। गीत संगीत नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति का दौर चल रहा है और सब एक दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम से रहने का संदेश दे रहे हैं।

    Hero Image
    Holi 2023 Photos: उत्‍तराखंड में होली का उल्लास छाने लगा है।

    जागरण संवाददाता, देहरादून : Holi 2023 Photos: रंगों का पर्व होली जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है उत्‍तराखंड में इसका उल्लास छाने लगा है। राजधानी देहरादून सहित राज्‍यभर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान गीत, संगीत, नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति का दौर चल रहा है और सब एक दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम से रहने का संदेश दे रहे हैं। समारोह में विभिन्न तरह के पकवानों का भी खूब आनंद लिया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीबीएस में होली गीतों पर खूब थिरके छात्र

    डीबीएस पीजी कालेज में एनएसयूआइ की ओर से होली मिलन समारोह में छात्र-छात्राओं ने गीत व नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कालेज के आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, विशिष्ठ अतिथि सोनिया आनंद व उद्यमी अरुण चमोली रहे।

    मुख्य अतिथि ने कहा कि त्योहार हमें आपसी भाईचारा का संदेश देते हैं। इस दौरान डीजे पर होली गीत, गढ़वाली, जौनसारी व हिमाचली गीतों पर छात्र-छात्राओं ने खूब नृत्य किए। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष अरुण टम्टा, छात्र नेता संदीप दीवान, सौरभ गुलेरिया, मनोज राम आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    होली मिलन में सांस्कृतिक गीतों ने जमाया रंग

    उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में कलाकारों ने सांस्कृतिक गीतों व नृत्य से समां बांधा। प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय गोर्खा मोर्चा अलाइंस के अध्यक्ष कैप्टन जेबी कार्की ने किया।

    सीआइएमएस कालेज के चेयरमैन ललित जोशी ने युवाओं को नशे से दूर रहने पर जोर दिया। इसके बाद हंसा सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने मंच पर नृत्य व गीतों के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध किया। लोग गीतों पर खूब झूमे।

    इसके बाद महासंघ की ओर से महापौर सुनील उनियाल गामा, कैप्टन जेबी कार्की व मेजर ललित सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महापौर सुनील उनियाल गामा, महासंघ के अध्यक्ष निश्चित सकलानी, संगठन मंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, जिलाध्यक्ष राजीव मैथ्यू, सुशील चमोली आदि मौजूद रहे।

    होली पर राज्य में विशेष सतर्कता, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    वहीं रंगों-उमंगों के त्योहार होली के दृष्टिगत राज्य में विशेष सतर्कता रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गृह एवं पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक में इसके निर्देश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही होली पर सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम करने और प्रदेश की सीमा से लगे जिलों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

    मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया कि वे सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ होली को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा करें। साथ ही कहा कि पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय घटना न होने पाए।

    किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग होली के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने और किसी प्रकार की अव्यवस्था से निबटने को अपनी तैयारियां समय से पूर्ण कर ले।

    उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए रखें। असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। पूरा पुलिस तंत्र फील्ड में सतर्क व सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि उल्लास और उमंग का पर्व होली देवभूमि में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए, यह परंपरा आगे भी बनाए रखनी है। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार उपस्थित थे।

    हुड़दंगियों से निपटने को मसूरी में तैनात की जाएंगी पुलिस टीमें

    होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक बुलाई। जिसमें विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया।

    बैठक के दौरान कोतवाल कोहली ने कहा कि होली के पर्व पर छुट्टियां होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी आते हैं। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंगियों से निपटने के लिए शहर में पुलिस टीमें तैनात की जाएंगी। जिसमें चीता के साथ दो वाहन भी गश्त करेंगे।

    यह प्रयास रहेगा कि दोपहर तक होली खेलने का कार्यक्रम समाप्त हो जाय। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान पर होलिका दहन किया जाए, जिससे यातायात बाधित न हो। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, नागेंद्र उनियाल, अवतार कुकरेजा, मंजूर अहमद, मो. इस्लाम, रईस अहमद, गुमान सिंह नेगी मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner