विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crime: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, शराब में मिलाई चूहे मारने की दवा मिलाकर की हत्या

Published: Wed, 09 Jul 2025 08:09 PM (IST)

देहरादून के गूलरघाटी में हेमलता ने प्रेमी गुफरान संग पति नरेंद्र की हत्या की। प्रेम प्रसंग के चलते नरेंद्र पत्नी ...और पढ़ें

गिरफ्तार मृतक की पत्नी व उसका प्रेमी गुफरान। साभार पुलिस
गिरफ्तार मृतक की पत्नी व उसका प्रेमी गुफरान। साभार पुलिस

HighLights

  1. पत्नी ने प्रेमी संग पति को शराब में जहर देकर मारा
  2. प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर हत्या की साजिश
  3. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से किया पर्दाफाश

संवाद सहयोगी जागरण डोईवाला। एक व्यक्ति को जब अपनी पत्नी और पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के व्यक्ति के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली तो वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। जिससे तंग आकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के शराब में चूहे मारने की दवा मिलाई और उसे नदी में धक्का देखकर डूबा कर मार डाला।

इसके बाद थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी। वहीं, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे एवं मोबाइल लोकेशन निकालने के बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर मृतक की पत्नी व आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि एक जुलाई को उज्जवल कालोनी बालावाला गूलरघाटी रोड निवासी हेमलता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति नरेंद्र 28 जून को घर से बिना बताए कहीं चले गए है। जिन्हें तलाश करने के बाद उनका कहीं कोई पता नहीं चल रहा। जिस पर पुलिस ने नरेंद्र सिंह की गुमशुदगी दर्ज कर ली।

वहीं एक जुलाई को गूलरघाटी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान करने पर वह गुमशुदा नरेंद्र सिंह के रूप में पहचाना गया। मृतक नरेंद्र सिंह की मृत्यु संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मामले मे जांच शुरू की।

मृतक के घर व घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों व मृतक के मोबाइल की लोकेशन काल डिटेल आदि की जांच की तो उसमें मृतक के घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति गुफरान पुत्र इस्लाम निवासी नकरौंदा की भूमिका संदिग्ध मिली।

जिसके बाद गुफरान को हिरासत में लेकर जब उससे शख्ती से पूछताछ की गई तो उसने मृतक की पत्नी के साथ योजना बनाकर नरेंद्र की हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपित गुफरान और मृतक की पत्नी हेमलता को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपित गुफरान ने पूछताछ में बताया कि उसका मृतक नरेंद्र की पत्नी हेमलता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी मृतक को हो गई थी वह अक्सर शराब के नशे में इस बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिससे मृतक की पत्नी काफी परेशान थी। जिस पर उन दोनों ने नरेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

गुफरान ने बताया कि वह नरेंद्र को गूलरघाटी नदी में शराब पीने के लिए ले गया और उसकी शराब में चूहे मारने की दवा मिलाकर उसे पिला दिया। जिससे नरेंद्र को काफी नशा हो गया और वह नदी में गिर गया। जिसके बाद नरेंद्र का सिर पकड़कर उसने नदी के पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।