Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ के लिए भी शुरू होगी हेली सेवा, कंपनी से करार होने के बाद तय किया जाएगा किराया

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 08:30 PM (IST)

    Helicopter service Badrinath उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) इस वर्ष चार धाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम के लिए भी हेली सेवा शुरू करने की तैयारी में है। चमोली के गौचर से प्रस्तावित इस हेली सेवा के लिए यूकाडा कंपनियों से वार्ता कर रहा है। प्रदेश सरकार हर वर्ष चार धाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं का संचालन करती है।

    Hero Image
    गौचर से बदरीनाथ के बीच शुरू होगी हेली सेवा। जागरण

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) इस वर्ष चार धाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम के लिए भी हेली सेवा शुरू करने की तैयारी में है। गौचर से प्रस्तावित इस हेली सेवा के लिए यूकाडा कंपनियों से वार्ता कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश सरकार हर वर्ष चार धाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं का संचालन करती है। अभी बदरीनाथ के लिए शटल सेवाओं का संचालन होता है। इनमें भी अधिकांश सेवाएं चार्टर सेवाओं के रूप में संचालित हो रही हैं। छोटे मार्ग की हेली सेवा केवल केदारनाथ धाम में ही संचालित होती है। इसके लिए चमोली में तीन सेक्टर फाटा, सिरसी और गुप्तकाशी बनाए गए हैं। यहां नौ हेलीपैड है जहां से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं का संचालन होता है।

    इसके अलावा हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा संचालित होती है। यह हेली सेवा गोविंदघाट से घांघरिया के बीच संचालित की जाती है। इस हेली सेवा के दौरान हेलीकाप्टर बीच में तीन से चार घंटे तक विश्राम की स्थिति में रहता है।

    इसे देखते हुए अब यूकाडा इसी हेलीकाप्टर का इस अवधि के दौरान गौचर से बदरीनाथ के बीच सेवा संचालित करने करने की योजना बना रहा है। शुरुआत में इससे एक अथवा अधिकतम दो फेरे ही लगाए जाएंगे। इस सेवा के सफल होने के बाद यहां नियमित सेवा शुरू करने पर विचार किया जाएगा।

    इस मार्ग पर हेली सेवा शुरू करने के लिए यूकाडा हेमकुंड साहिब मार्ग पर चलने वाली हेलीकंपनी से इस संबंध में करार भी करेगा। इसी समय इस मार्ग पर हेली सेवा का किराया भी तय किया जाएगा। अपर सचिव नागरिक उड्डयन सी रविशंकर ने बताया कि इस वर्ष बदरीनाथ मार्ग पर भी गौचर से हेली सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इसकी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।