विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hathras Case: राहुल और प्रियंका गांधी को यूपी बॉर्डर पर रोकने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित, मोदी-योगी का फूंका पुतला

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 02 Oct 2020 06:30 PM (IST)

हुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी के बॉर्डर पर रोके जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र में ...और पढ़ें

राहुल और प्रियंका गांधी को यूपी बॉर्डर पर रोकने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित। जागरण
राहुल और प्रियंका गांधी को यूपी बॉर्डर पर रोकने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित। जागरण

ऋषिकेश, जेएनएन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी के बॉर्डर पर रोके जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी मनमानी करने में लगी हुई है। साथ ही राष्ट्रपति से सरकार की बर्खास्तगी की मांग भी की।  

कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रामझूला के पास एकत्रित हुए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कहा कि हाथरस में एक और निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ रही है। वहीं, राहुल गांधी पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए लिए जा रहे थे। पर उनको यूपी पुलिस ने बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया। उन्होंने राष्ट्रपति से ऐसी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। युकां के विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान नगर अध्यक्ष आदेश तोमर, ऋषभ अग्रवाल, अतुल गोयल, सुनील शर्मा, गौरव, हर्षित मेहरा, संदीप कुमार, आकाश नागर, मुरली शर्मा, अनीश बिष्ट, मुकेश यादव, अमन ठाकुर, विजय शर्मा, बंटू, कमल, दुर्गेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

उधर, ऋषिकेश नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए पुतला दहन किया गया। शुक्रवार को नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन सामने एकत्रित होकर केंद्र के विरोध में जमकर नारे बाजी करते हुए केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। महंत विनय सारस्वत ने कहा कि शांति पूर्वक पैदल मार्च कर रहे कांग्रेस महा सचिव राहुल गांधी और प्रियंका पर केंद्र सरकार ने अपनी तानाशाही के चलते जबरदस्ती मुकदमा दायर किया है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोबरा पुल का गेट तोड़ रस्सी से खींची गाड़ी, पुलिस से नोकझोंक; देखें तस्वीरें

उन्होंने कहा कि एक ओर यूपी में गुंडा राज कायम है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामियों छुपाने का कम कर रही है। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की मनमानी का पुरजोर विरोध करेगी। पुतला फुंकने वालों में मदन मोहन शर्मा, वीरेंद्र सजवाण, इमरान सैफी, सोभा भट्ट, रोशनी, सोमवती, तारा देवी, संजय भारद्वाज, अशोक शर्मा, राममूर्ति शर्मा, प्रदीप चंद्रा, हर्ष शर्मा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने गंगा पर सियासत नहीं समाधान की भाजपा को दी नसीहत