हरदा के निशाने पर उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या, राजमहल का किया जिक्र, बोले- 'इतनी अकूत संपदा कहां से आई?'
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपने पति से विवाद और 200 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चा ...और पढ़ें

हरीश रावत। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। इन दिनों उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपने पति से हुए विवाद के चलते चर्चाओं में हैं। उनके पति गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्या पर 200 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
रेखा आर्या ने अपने पति पर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के बाद एक वीडियो जारी किया था। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। अब उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा भी इस मामले में बयान जारी किया गया है।
राजमहल में बना हुआ गेस्ट हाउस
हरदा ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि 'दैनिक जागरण में एक विस्मय पैदा करने वाला समाचार छपा है। उस समाचार में एक विशाल फार्म हाउस, बरेली से किच्छा को जोड़ने वाली सड़क के दोराहे पर और उस विशाल फार्म हाउस में एक भव्यतम राजमहल का जिक्र आया है। जिस राजमहल में बना हुआ गेस्ट हाउस मुख्यमंत्री उत्तराखंड के आवास को भी लज्जित करता हुआ दिखाई देता है। समाचार है कि वह फार्म हाउस रेखा आर्य का है। ये समाचार कितना सही है, मैं नहीं जानता। लेकिन यह समाचार हम सबको यह मंथन करने के लिए विवश कर रहा है कि आखिर इतनी अकूत संपदा आई कहां से और वो भी एक छोटे से राजनीतिक अल्पकाल के अंदर? मैं समझता हूँ आप सबने भी वो समाचार पढ़ा होगा और समाचार पढ़ने के बाद आप, आप भी मेरी तरीके से स्तब्ध रह गए होंगे! यह है 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा' मंत्र का चमत्कार।'
