मौजूदा परिसीमन पर ही लागू हो 33% महिला आरक्षण: हरीश रावत
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मौजूदा विधानसभा सीटों में 33% महिला आरक्षण लागू करने की वकालत की है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महिला आरक्षण को लेकर कहा कि कांग्रेस इसकी पक्षधर है और चाहती है कि वर्तमान परिसीमन के आधार पर मौजूदा विधानसभा सीटों में से एक-तिहाई यानी 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएं।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लागू करने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। इसे जल्द से जल्द लागू कर विधानसभा में भी महिलाओं को इसका लाभ दिया जाना चाहिए। रावत ने कहा कि यदि विधेयक इसी स्वरूप में लाया जाता है तो कांग्रेस इसका स्वागत करेगी।
लेकिन, परिसीमन के नाम पर ऐसी कोई दूसरी प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिससे राजनीतिक संदेह पैदा हो या जनता की चिंताएं बढ़ें, तो उसका समर्थन नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- हरीश रावत ने बैणी-भुली योजना को बताया चुनावी घूस, '10 हजार में उत्तराखंड की मातृशक्ति का वोट नहीं खरीदा जा सकता'
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड व दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने तक बुड्ढा नहीं होगा हरीश रावत, रानीखेत में बोले हरदा