यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haridwar Crime: औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में कंपनी से लोहा चोरी, कर्मचारियों पर मुकदमा; मामले की छानबीन कर रही पुलिस
शक्ति इंडस्ट्रीज सेक्टर-6 के पार्टनर प्रशांत कुमार कौशल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 13 सितंबर 2021 को ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: सिडकुल की एक कंपनी से लोहा चोरी हो गया। घटना पिछले साल सितंबर माह की बताई गई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।शक्ति इंडस्ट्रीज सेक्टर-6 के पार्टनर प्रशांत कुमार कौशल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 13 सितंबर 2021 को लोहे के 11 रोल में से दो रोल गायब मिले।
इसके बारे में जब कंपनी के अधिकारियों ने अपने स्तर पर जांच की तो कंपनी के दो कर्मचारी मनमोहन प्रीत सिंह निवासी सहदेवपुर शहबाजपुर थाना बहादराबाद व सचिन कुमार निवासी बिजनौर पर शक हुआ। चूंकि दोनों ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। आरोप है कि सिडकुल थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। तब कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
चुराया तराजू बेच रहे थे पुलिस ने दो को दबोचा
भगवानपुर : बंद फैक्ट्री से इलेक्ट्रानिक्स तराजू चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा रोड पर एक फैक्ट्री है जो कि बंद पड़ी है। इस बंद फैक्ट्री की दीवार फांदकर दो युवक अंदर दाखिल हो गये। इन्होंने यहां से एक इलेक्ट्रानिक्स तराजू चोरी कर लिया। सामान चोरी करने के बाद आरोपित इसे बेचने के लिए जा रहे थे।
यह भी पढ़ें- एम्स में नियुक्ति दिलाने के नाम पर 25 लाख ठगने वाला गिरफ्तार, डेढ़ साल से फरार था आरोपित
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। युवकों ने अपने नाम विशाल और मोहित निवासी कृष्णानगर, गंगनहर कोतवाली बताया। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पकड़े गये युवकों से पूछताछ जारी है। आोपितों से चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
