यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऋषिकेश : 11.85 ग्राम स्मैक सहित महिला हिरासत में, पहले भी तीन बार हो चुकी है गिरफ्तार
Rishikesh Crime पुलिस ने स्मैक तस्करी में महिला को 11.85 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। बीती तीन अप्रैल को ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक मामले में वांछित महिला को 11.85 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। यह महिला पहले भी तीन बार स्मैक सहित गिरफ्तार हो चुकी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि रेखा साहनी पत्नी सुरेंद्र साहनी निवासी त्रिवेणी कॉलोनी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून कुल 11.85 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया है।
बीती तीन अप्रैल को जब पुलिस ने एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया था तब रेखा साहनी फरार हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने प्राची उर्फ सपना पत्नी स्वर्गीय मयंक क्षेत्री निवासी मंदाकिनी बिहार ब्राह्मण वाला खाला गली नंबर चार सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून को बीती तीन अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।
उसके कब्जे से 7.65 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। पूछताछ करने पर महिला ने बताया था कि माह सितंबर 2021 में रायपुर थाने से स्मैक के मामले में जेल गई थी और जेल में उसकी मुलाकात रेखा साहनी पत्नी सुरेंद्र साहनी निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश से हुई। जो कि एनडीपीएस के मामले में जेल में थी और एक अन्य महिला रवीना से भी जेल में उसकी मुलाकात हुई और उन दोनों से मेरी दोस्ती हो गई।
रेखा और रवीना मुझसे पहले जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आ गए थे फिर रेखा और रवीना ने मेरी जमानत करवाई और मैं जेल से छूट कर जमानत पर बाहर आकर रवीना के घर नंदू फार्म ऋषिकेश में रही। फिर होली के दिन वह रेखा साहनी के घर आ गई और तब से आज तक रेखा के घर पर ही रही।
बताया कि वह खुद भी स्मैक पीने की आदी है तो रेखा उसे भी अपने घर पर ही स्मैक पिलाती रही। पुलिस के मुताबिक घटना के रोज से ही रेखा साहनी फरार चल रही थी। जिसे अब उसके ही घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है।
