विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एम्स में नियुक्ति दिलाने के नाम पर 25 लाख ठगने वाला मुरादाबाद से गिरफ्तार, डेढ़ साल से फरार था आरोपित

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Sun, 10 Apr 2022 01:46 PM (IST)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में 29 अक्टूबर 2020 को आम बाग ऋषिकेश निवासी ...और पढ़ें

एम्स में नियुक्ति दिलाने के नाम पर 25 लाख ठगने वाला गिरफ्तार
एम्स में नियुक्ति दिलाने के नाम पर 25 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में नर्सिंग आफिसर के पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपित करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में 29 अक्टूबर 2020 को आम बाग ऋषिकेश निवासी मिलन सिंह चौहान पुत्र दर्शन ङ्क्षसह चौहान ने ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि मोहम्मद यूसुफ पुत्र शमीम अहमद निवासी मकान नंबर-181 बगलान, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश ने उनकी पत्नी सोनल सहित उनके जान पहचान के दो अन्य संध्या व कविता मरिया को एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग आफिसर के पद पर नियुक्ति दिलाने की बात कही थी, जिसकेएवज में उन्होंने 25 लाख रुपए मोहम्मद यूसुफ के बैंक खाते में जमा कराए। आरोप है कि इसके बाद मोहम्मद यूसुफ ने न तो रुपये लौटाए और न ही उनकी पत्नी व अन्य महिलाओं की एम्स में नौकरी लगाई। इस मामले में पुलिस पड़ताल में जुटी हुई थी।

प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि एसओजी देहात की मदद से मुखबिर तंत्र तथा सर्विलांस के जरिए पुलिस ने शनिवार को डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे आरोपित मोहम्मद यूसुफ को मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपित मोहम्मद युसूफ के आपराधिक इतिहास का भी पता कर रही है।

किशोर लापता

मंगलौर: ग्राम मन्नाखेड़ी निवासी साधना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 17 वर्षीय पुत्र वंश 8 अप्रैल को घर से नाराज होकर कहीं चला गया, जिसके बाद से वापस नहीं लौटा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वंश के अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर की थी 53 लाख की ठगी, दो आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार