यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर की थी 53 लाख की ठगी, दो आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार
रामनगर निवासी रमेश चंद्र कांबोज पुत्र वचन सिंह ने पुलिस से कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर उससे 53.32 ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर : कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर 53 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने एक साल बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का मुख्य सरगना सावर सिंह नेगी पिछले माह पकड़ा गया है। ऑनलाइन ठगी करने वाला यह बड़ा गिरोह है।
पिछले 18 जनवरी को हरिपुर छोई थाना रामनगर निवासी रमेश चंद्र कांबोज पुत्र वचन सिंह ने पुलिस से कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर उससे 53.32 लाख रुपये की ठगी करने की शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने पौड़ी निवासी सावर सिंह को मार्च में पकड़ लिया था। फरार चल रहे एक महिला समेत छह लोगों में से पुलिस ने दो आरोपितों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को कोतवाली में पत्रकारों को सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि पकड़े गए आरोपित थाना बुराड़ी कमालपुर कमल बिहार पश्चिमी संतनगर हाल निवासी भरत बिहार ककरौला द्वारका नॉर्थ नई दिल्ली निवासी नितिन श्रीवास्तव उर्फ दिनेश स्व. तारा चंद श्रीवास्तव व जिला शाहजहांपुर तहसील तिलहर थाना जैतीपुर नगला निवासी राजीव पुत्र पुत्तू लाल हैं। आरोपितों से 13 फर्जी पासपोर्ट, दस एटीएम कार्ड, कनाडा का बीजा स्टीकर, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक डीएल, एम वोटर कार्ड, एक आरसी, चार एन्ड्राइड फोन, दो की पैड फोन बरामद हुए हैं।
कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि गिरोह से जुड़ी एक महिला समेत चार नामजद लोग अभी फरार है। उनकी तलाश चल रही है। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
