विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेनी के आरोपों पर हरक सिंह का जवाब- 'अदालत में फैसला हो चुका, अंकिता हत्याकांड से ध्यान भटका रही भाजपा'

Published: Sat, 07 Nov 2026 01:33 PM (IST)

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने जेनी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस मामले में न्यायालय का फैसला आ चुका है।

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने जेनी के आरोपों पर कहा कि जिस मामले में न्यायालय से फैसला हो चुका हो, उस पर अब टीका टिप्पणी करना अनुचित है।

उन्होंने कहा कि अंकिता प्रकरण से ध्यान भटकाने की कड़ी में यह भाजपा की बौखलाहट है, भाजपा की साजिश है।

हरक ने कहा कि जेनी प्रकरण में सीबीआई जांच, डीएनए जांच हो चुकी है, उस समय भी जेनी ने उन पर आरोप लगाया था। न्यायालय से इस मामले में फैसला आ चुका है।

जांच रिपोर्ट को न्यायालय ने अनुमोदन दिया। अब इस पर सवाल उठाना न्यायालय की अवमानना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई आपत्ति थी तो तभी करनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि जो भी उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

यह भी पढ़ें- जेनी ने उड़ाई उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह की धज्जियां, कहा- '16 साल की उम्र में किया मेरा दुष्कर्म'

यह भी पढ़ें- 'हरक सिंह ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, दुष्कर्म के बाद 10 पागलों संग रखा'... 23 साल बाद जेनी ने खोली जुबान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।