जेनी ने मीडिया के सामने किया बड़ा खुलासा, कहा- 'हरक सिंह रावत ने किया मेरा दुष्कर्म'
देहरादून में जेनी ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 16 साल की उम्र में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जेनी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के नेता हरक सिंह रावत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जेनी ने शनिवार को देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 16 साल की उम्र में मेरे साथ बहुत गलत हुआ। हरक सिंह रावत ने मेरा दुष्कर्म किया है। मुझे पागल खाने में रखा गया।
मेरे जबरन हस्ताक्षर कराये गए। सिर्फ एक बार पागल खाने में मिलने आई थी। तब मैं पूरी तरह विक्षिप्त हो चुकी थी। मेरा ऐसा शोषण हुआ जैसा किसी का नहीं हुआ होगा। मेरा बेटा 23 साल का बिना पिता रह रहा है। मेरे बेटे का डीएनए टेस्ट कराओ। मेरे बेटे को नाम चाहिए।