विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेनी के आरोपों से उत्तराखंड में सियासी भूचाल: सोनिया और प्रियंका गांधी की चुप्पी, सुधांशु त्रिवेदी ने दागे सवाल

Published: Sun, 08 Nov 2026 09:35 AM (GMT+05:30)

उत्तराखंड में जेनी के हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोपों से सियासी भूचाल आ गया है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ...और पढ़ें

उत्तरांचल प्रेस क्लब में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेनी उर्फ इंदिरा देवड़ी। जागरण

उत्तरांचल प्रेस क्लब में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेनी उर्फ इंदिरा देवड़ी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में जेनी के आरोपों की गूंज राष्ट्रीय राजनीति में भी सुनाई दी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने नई दिल्ली में जेनी के आरोपों पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की चुप्पी पर सवाल दागे। उन्होंने कहा कि यह चुप्पी दुखदायी व कष्टप्रद और उसका शोर कानों को फोड़ देने वाली चुप्पी की तरह है।

असम की रहने वाली जेनी ने 23 वर्ष बाद देहरादून लौटकर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दी और उन पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक पीड़ित महिला ने बहुत पुराने मामले में उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर जिस प्रकार के आरोप लगाए, वे गंभीर हैं।

सोनिया गांधी ने अपने इंटरव्यू में अयोध्या में विवादित ढांचे, जिसे वह बाबरी मस्जिद कह रही हैं, उसके लिए आंसू बहाए, और ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, कहने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा के दिल में पीड़ित महिला के लिए न कोई धड़कन है और न उनके मुंह में कोई शब्द दिखाई पड़ रहे हैं। कांग्रेस को इस तरह साधी गई चुप्पी पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- जेनी मामले पर भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व से मांगा जवाब, हरक सिंह रावत पर भी सीएम धामी ने उठाए सवाल

यह भी पढ़ें- हरक सिंह रावत पर जेनी के गंभीर आरोप धारी देवी की कसम पर उठाए सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।