विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेनी मामले पर भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व से मांगा जवाब, हरक सिंह रावत पर भी सीएम धामी ने उठाए सवाल

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:55 PM (IST)

मुख्यमंत्री धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने जेनी के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व से सवाल उठाए हैं। भट्ट ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सबसे पहले जेनी का मुद्दा उठाकर न्याय की मांग की थी। इसके बाद ही यह मामला गर्माया और जेनी अपना पक्ष रखने को सामने आईं। जेनी के आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेतृत्व को घेरा।

कहा-अब महिला न्याय और सम्मान की बात करने वाले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल इस मामले में चुप क्यों हैं? भट्ट ने कहा कि जेनी ने 16 वर्ष की उम्र में शोषण और दो माह तक दुष्कर्म किए जाने के आरोप लगाए हैं।

23 वर्ष बाद न्याय की मांग कर रही महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा का उद्देश्य महिला सम्मान है तो क्या पार्टी जेनी को न्याय दिलाएगी।

उन्होंने हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाए रखने पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व बताए कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी क्यों दी गई है। भट्ट ने जेनी के बेटे के दोबारा डीएनए टेस्ट की भी मांग की।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं

यह भी पढ़ें- भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की भेंट



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।