विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, जैनी प्रकरण में डीएनए टेस्ट की मांग

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:55 PM (IST)

असम की एक महिला ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर 2003 में दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिससे एक बच्चे के जन्म का दावा किया गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. असम की महिला ने हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

  2. 2003 की घटना से जन्मे बेटे के डीएनए टेस्ट की मांग।

  3. देहरादून एसएसपी ने सीओ डोईवाला को जांच के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, देहरादून। असम निवासी महिला इंदिरा देवरी उर्फ जैनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस मुख्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।

महिला का आरोप है कि घटना के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन तत्कालीन समय में आरोपी की राजनीतिक पहुंच और सरकार में प्रभाव के चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब महिला ने अपने 23 वर्षीय बेटे की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए टेस्ट कराने और पुराने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

महिला का आराेप है कि इस घटना के परिणामस्वरूप उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। उस समय राजनीतिक रसूख के चलते उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो पाई। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका 23 वर्षीय बेटा आज अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा है।

उसने बेटे की पहचान स्पष्ट करने के लिए डीएनए परीक्षण कराने की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने क्षेत्राधिकारी डोईवाला वंदना वर्मा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- हरक सिंह रावत पर जेनी के गंभीर आरोप धारी देवी की कसम पर उठाए सवाल

यह भी पढ़ें- भाजपा 23 साल पुराने जेनी प्रकरण को जानबूझकर उछाल रही: गणेश गोदियाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।