देहरादून का मोहब्बेवाला बना हादसों का स्पॉट, अब संकटमोचन हनुमान दूर करेंगे संकट!
देहरादून के मोहब्बेवाला-आशारोड़ी क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों से परेशान स्थानीय लोगों ने अब हनुमान मंदिर की स्थापना का निर्णय लिया है।

पेड़ से टकराया डंपर.

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
वत्सल गुप्ता, देहरादून। आस्था के केंद्र में संकटमोचन हनुमान व सामने हादसों से सहमा आशारोड़ी-मोहब्बेवाला। लगातार दुर्घटनाओं से दहशत में जी रहे स्थानीय लोगों ने अब बजरंगबली की शरण में संकट के निवारण की आस लगाई है। उनकी मांग पर आशारोड़ी क्षेत्र में हनुमान मंदिर की स्थापना की जाएगी। विधायक विनोद चमोली ने इसकी संस्तुति कर दी है व नवरात्र में ही काम शुरू कराने की तैयारी है।
देहरादून के प्रवेश द्वार आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक करीब दो किलोमीटर में बीते कुछ महीनों में करीब 17 बड़े हादसे हो चुके हैं। कभी अनियंत्रित ट्रक घरों को क्षतिग्रस्त कर देते हैं तो कभी दुर्घटनाएं जानलेवा साबित होती हैं।
ऐसे में स्थानीय लोगों ने उस क्षेत्र में हनुमान मंदिर स्थापित करने की मांग उठाई है, जहां उनकी गहरी धार्मिक आस्था रही है। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि मोहब्बेवाला में लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए स्थानीय लोग मंदिर स्थापना की मांग कर रहे थे। उनकी आस्था का सम्मान करते हुए हनुमान मंदिर बनाने की स्वीकृति दे दी गई है।
यह भी पढ़ें- देहरादून में फिर हादसा: मोहब्बेवाला चौक के पास ईंटों से भरा ट्रक पलटा, तोड़ी ग्राफिक एरा हॉस्टल की दीवार
पीपल के पेड़ों से जुड़ी है आस्था
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे निर्माण से पहले इस क्षेत्र में पीपल के दो पुराने पेड़ थे। लोग यहां नियमित पूजा-अर्चना करते थे। एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान पेड़ कट गए। स्थानीय लोग पेड़ों के कटने के बाद से हादसों का सिलसिला शुरू होने की बात कहते हैं।
मोहब्बेवाला में फिर हादसा, पेड़ से टकराया डंपर
देहरादून: मोहब्बेवाला में शनिवार की सुबह फिर हादसा हो गया। सहारनपुर की ओर से आ रहा एक डंपर पेड़ से टकराया गया। पेड़ से डंपर इतनी तेजी से टकराया कि पेड़ का कुछ हिस्सा तक टूट गया। बताया जा रहा है कि डंपर चालक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया। गनीमत रही कि हादसे में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
हादसों के ब्लैक स्पाट मोहब्बेवाला में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से किए गए सुरक्षा इंतजामों के बाद भी क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं। शनिवार की सुबह भी फिर इसी क्षेत्र में हादसा हो गया। सुबह करीब चार बजे सहारनपुर की ओर से निर्माण सामग्री से भरा डंपर आ रहा था।
यह भी पढ़ें- देहरादून के मोहब्बेवाला में फिर हादसा, ट्रक के नीचे दबा बाइक सवार... मौत
मोहब्बेवाला में टाइटन चौक के पास पहुंचे ही डंपर पेड़ से तेज रफ्तार से टकराया गया।जैसे ही डंपर पेड़ से टकराया तो पेड़ का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय सड़क किनारे कोई मौजूद नहीं था।
