देहरादून के मोहब्बेवाला में फिर हादसा, ट्रक के नीचे दबा बाइक सवार... मौत
देहरादून के मोहब्बेवाला में सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
HighLights
मोहब्बेवाला में सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई
मुख्य हाईवे पर लंबा जाम, पुलिस हटाने में जुटी
जागरण संवाददाता, देहरादून। मोहब्बेवाला में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार सुबह सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार सुबह सीमेंट से भरा ट्रक आशारोड़ी से देहरादून की तरफ आ रहा था। मोहब्बेवाला ढाल पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहा बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पटेलनगर कोतवाली व क्लेमेनटाउन मौके पर पहुंच चुकी है। हादसे के बाद मुख्य हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस सड़क पर पलटे ट्रक को क्रेन से हटाने में जुटी है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
