विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी: धोखाधड़ी जांच में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज निलंबित, धनंजय गिरी मामले में कार्रवाई

Published: Sat, 07 Feb 2026 05:33 PM (IST)

कुमाऊं आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। जमीन फर्जीवाड़े के लिए चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी से जुड़े मामलों की जांच में लापरवाही और मिलीभगत को लेकर आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। शहर में कई लोगों संग धोखाधड़ी कर चुके धनंजय के ऊपर नौ केस दर्ज है। ठगे गए लोगों के लिए राहत की बात यह है कि पुलिस ठेकेदार के नाम दर्ज संपत्तियों की सूची तैयार करवा रही है। ताकि पीड़ितों को उनका पैसा वापस मिल सके।

जमीन व भवनों की खरीद-फरोख्त के नाम पर ठगी ठेकेदार धनंजय गिरी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। इसके अलावा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बैंक में बधंक प्रापर्टी तक को उसने बेच दिया था।

इस महाठग की कुंडली तैयार करने और पीड़ितों की जानकारी जुटाने के लिए नवंबर 2024 में एसपी सिटी की अध्यक्षता में एसआइटी का गठन कर अलग-अलग केस से जुड़े विवेचक, सीओ लालकुआं व इंस्पेक्टर एलआइयू को भी उसमें शामिल किया गया था।

जांच के दौरान कुछ लोगों ने आईजी कार्यालय में भी लिखित शिकायतें दी थी। वहीं, विवेचक को स्पष्ट निर्देश थे पीड़ितों को उनका पैसा वापस मिल सके। इसलिए धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

उसके बावजूद भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने लापरवाही बरती। अब आईजी के निर्देश पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है।

ठेकेदार धनंजय और उसके सहयोगियों ने अगर किसी भी तरह की धोखाधड़ी की है तो पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। एसआइटी प्रभारी (एसपी सिटी हल्द्वानी) के अलावा मोबाइल नंबर 9411110057 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
रिद्धिम अग्रवाल, आइजी कुमाऊं

यह भी पढ़ें- 'दवा है' कहकर पति ने पत्नी को पानी में जहर देकर उतारा मौत के घाट, हरिद्वार में हुई खौफनाक वारदात

यह भी पढ़ें- हरिद्वार के आसफनगर झाल में 13 गोवंश के शव मिले, हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश