विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनसार बावर में भगवान परशुराम और मां रेणुका जी का ग्यास पर्व धूमधाम से शुरू, देव पालकी को कंधा लगाकर कमाया पुण्य

By Rajesh PanwarEdited By: Rahul Chauhan
Published: Fri, 20 Nov 2026 11:47 AM (IST)

देहरादून के जौनसार बावर क्षेत्र के बोहरी, डिमऊ और गडोल गांवों में भगवान परशुराम और मां रेणुका जी का ग्यास पर्व शुरू हो गया है। इस दौरान रामलीला, भजन-कीर्तन और शाही स्नान जैसे धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

जागरण संवाददाता, विकास नगर (देहरादून)। जनपद देहरादून जनजातीय जौनसार बावर क्षेत्र के बोहरी,डिमऊ,गडोल में भगवान परशुराम व मां रेणुका जी के ग्यास पर्व की शुरुआत हो गई है। 20 नवंबर को तीनो गांव के मंन्दिरो मे भगवान परशुराम व मां रेणुका के नाम की श्रृद्धालु रात लगाएगी।

श्रृद्धालुओं की भगवान परशुराम जी के मंन्दिर मे रात लगाने की मन्नत पूरी होती है। वह अपने परिवार सहित भगवान परशुराम व मां रेणुका जी के दरबार में पहुंच गए हैं। साहिया क्षेत्र के बोहरी गांव स्थित भगवान परशुराम व मां रेणुका जी का भव्य मंन्दिर है।

बोहरी गांव स्थित 19 नवंबर को रात्रि को श्री रामचंद्र लीला का भव्य आयोजन किया। राम लीला के मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान व क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता चौहान द्वारा शुभारंभ किया।

मंदिर में दिल्ली, हरियाणा,उत्तर प्रदेश,राजस्थान,मध्य प्रदेश,उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश के अलग अलग स्थान से मन्नत करने वाले श्रृद्धालु पहुंचे हैं। मंन्दिर में पूरी रात भजन कीर्तन व भगवान परशुराम व मां रेणुका जी के जय जयकार के हिमाचली जौनसारी नाटी के साथ गुलजार हुआ।

बोहरी गांव के मन्दिर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान व गडोल गांव के समिति अध्यक्ष चतर सिंह राठौर ने बताया कि 19 नवंबर पूरी रात मंन्दिर परिसर मे ही भजन कीर्तन के साथ गुजरी। 20 नवंबर को सुबह 10 बजे देव पालकी के साथ सभी देव चिन्ह शाही स्नान के लिए बाहर निकले।

शाही स्नान के बाद भगवान परशुराम व मां रेणुका जी अपने गर्भगृह मे विराजमान होते हैं। रामचंद्र लीला में किशन निराला,भगत सिंह राठौर,मेगाराम चमन चावला,विक्की ने अभिनय किया।

इस मौके पर मन्दिर पुजारी देव माली गुलाब सिंह चौहान, चतर सिंह चौहान, गुडडू चौहान, किशन सिंह चौहान, रण सिंह चौहान, खजान सिंह चौहान, सरदार सिंह चौहान, गुमान सिंह चौहान, जवाहर सिंह चौहान, नारायण सिंह चौहान, स्वराज सिंह चौहान, सिना सिंह चौहान, मुकेश तोमर, श्रीचंद शर्मा, संजय शर्मा, भीम दत्त वर्मा, कांति राणा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- टपकेश्वर बाईपास: मंत्री ने अधिकारियों को दिए जल्द सर्वे पूरा करने के निर्देश, देहरादून को मिलेगी जाम से मुक्ति

यह भी पढ़ें- देहरादून में आज से सफेद बाघ का दीदार, चमकदार नीली-नीली आंखें... सामने आई पहली तस्वीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।