विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब से निकली समरसता यात्रा का गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर उत्तराखंड में कुल्हाल बॉर्डर से हरबर्टपुर तक स्वागत

By Rajesh PanwarEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 24 Nov 2026 01:06 PM (IST)

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई समरसता यात्रा का उत्तराखंड में भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा पंजाब से चलकर कुल्हाल बॉर्डर और हरबर्टपुर पहुंची, जहाँ सामाजिक सद्भाव का संदेश फैलाया गया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं विकास नगर (देहरादून)। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता यात्रा के उत्तराखंड पहुंचने पर कुल्हाल बॉर्डर पर भव्य स्वागत किया गया। पंजाब के जालंधर से 18 नवंबर को शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड पहुंची।

कुल्हाल बॉर्डर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर समेत पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही यह यात्रा सामाजिक समरसता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।

संत रविदास ने अपने विचारों और शिक्षाओं के माध्यम से समाज को समानता, सामाजिक न्याय और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव रहित सामाजिक व्यवस्था की प्रेरणा देते हैं।

कुल्हाल बॉर्डर से रवाना हुई यात्रा का हरबर्टपुर पहुंचने पर भी भव्य स्वागत किया गया। हरबर्टपुर-देहरादून मार्ग पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी समेत भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल संतों एवं श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। हरबर्टपुर से यात्रा सहसपुर, सेलाकुई, झाझरा और प्रेमनगर होते हुए देहरादून की ओर रवाना हुई।

यात्रा के माध्यम से गुरु रविदास की शिक्षाओं, सामाजिक समानता और आपसी सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कुल्हाल बॉर्डर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह शामिल रहीं।

इनके साथ ही राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त दायित्वधारी ओमवीर सिंह राघव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल, ब्लॉक प्रमुख नारायण सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, हरबर्टपुर में विधायक मुन्ना सिंह चौहान और नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- देहरादून में दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वालों की मौत के आंकड़े बढ़े, पिलियन राइडर्स के लिए हेलमेट अनिवार्य

यह भी पढ़ें- सहारनपुर: दिल्ली-देहरादून और हरिद्वार को जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के काम में तेजी, 4.5 करोड़ रुपये आवंटित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।