विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर: दिल्ली-देहरादून और हरिद्वार को जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के काम में तेजी, 4.5 करोड़ रुपये आवंटित

By Sanjeev Kumar Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 24 Nov 2026 12:38 PM (IST)

Saharanpur News: सहारनपुर में फतेहपुर-कलसिया मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में तेजी आई है, जिसके लिए शासन ने 4.5 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। यह मार्ग दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर और धार्मिक स्थलों को जोड़ता है, जिससे आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

फतहपुर कलसिया की निर्माणाधीन सड़क की मोटाई चेक करते इंजीनियर। सौ. विभाग

फतहपुर कलसिया की निर्माणाधीन सड़क की मोटाई चेक करते इंजीनियर। सौ. विभाग

HighLights

  1. सहारनपुर में फतेहपुर-कलसिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य में आई तेजी।

  2. सड़क 7 से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ी होने से आवागमन होगा सुगम।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। छुटमलपुर के निकट गांव फतेहपुर से कलसिया तक मार्ग के चौड़ीकरण के काम में तेजी आई है। 40 करोड़ की लागत से चल रहे निर्माण के लिए शासन द्वारा 4.5 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। मार्ग का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र में वाहनों का आवागमन सुचारू हो सकेगा।

दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरीडोर के माध्यम से दिल्ली-देहरादून तथा कुंभनगरी हरिद्वार को जोड़ने वाला यह मार्ग आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह मार्ग सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के साथ ही तीर्थ स्थल पोंटा साहिब को जोड़ते हुए हिमाचल प्रदेश जाने के लिए भी सुगम रास्ता है।

कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों कांवड़ यात्री हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश आने-जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। खनिज वाहन प्रतिदिन मार्ग से गुजरते हैं। मार्ग के कम चौड़ा होने के कारण दुर्घटनाएं होती रही हैं। अब सात मीटर चौड़े मार्ग की चौड़ाई को बढ़ाकर 10 मीटर किया जा रहा है। मार्ग के दो लेन होने पर अवागमन सुगम हो सकेगा, वहीं सड़क हादसों में भी कमी आएगी।

मांडूवाला से खुजनावर तक तथा बरौली से कलसिया के बीच चार से पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। शासन की ओर से 4.5 करोड़ की बकाया राशि जारी की गई है। फतेहपुर बेहट बस आपरेटर यूनियन के अकबर अली, नगर पंचायत चेयर पर्सन शमा परवीन, भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, एएचपी इंटर कालेज के प्रबंधक राजकुमार पुंडीर एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा आदि का कहना है कि मार्ग के चौड़ीकरण की आवश्यकता पिछले कई वर्षों से महसूस की जा रही थी। कार्य के पूरा होने पर क्षेत्र को काफी लाभ मिलेगा।

इन्होंने कहा

फतेहपुर-कलसिया मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन से 4.5 करोड़ रुपये आवंटित हुए है। अवशेष कार्य को तेजी से कराया जा रहा है।
-धर्मेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।