Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वामी मैथिलीशरण ने मनुष्य के जीवन में गुरु की महिमा पर डाला प्रकाश, आज होगा श्री राम किंकर सम्मान कार्यक्रम

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 12:46 PM (IST)

    Uttarakhand News श्री राम किंकर विचार मिशन स्वर्गाश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी मैथिलीशरण ने गुरु की महिमा और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सुंदर कांड का पाठ किया गया। आज श्री राम किंकर सम्मान समारोह में दो व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा और भक्त भंडारा का आयोजन होगा।

    Hero Image
    मिशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी मैथिलीशरण। जागरण आर्काइव

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। श्री राम किंकर विचार मिशन में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आरंभ धार्मिक अनुष्ठान से हुआ। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी मैथिलीशरण ने मनुष्य के जीवन में गुरु की महिमा व महत्व पर विचार रखे। बुधवार को दो व्यक्तियों को श्री राम किंकर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार सुबह सर्वप्रथम मिशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी मैथिलीशरण की उपस्थिति में दैनिक पूजा की गई। दोपहर को सुंदर कांड का पाठ किया गया। भगवान राम के जीवन आदर्शों व मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

    स्वामी मैथिलीशरण ने कहा कि गुरु में ईश्वर का अंश होता है। गुरु की दी गई शिक्षा व मार्गदर्शन में शिष्य का सदैव हित निहित होता है। प्राचीन काल से ही गुरु-शिष्य की परंपरा का विशेष महत्व रहा है। हमें अपने जीवन में गुरु का सदैव आदर व सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में दिल्ली, मुंबई, प्रयागराज आदि से अधिक संख्या में संत पहुंचे हैं।

    मिशन के सदस्य श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि बुधवार को दूसरे दिन सुबह पूजा व दोपहर में संत भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात शाम को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दो विशेष व्यक्तियों को श्री राम किंकर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कई संतों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा भक्ति सागर भी आयोजित होगा। तीसरे एवं अंतिम दिन गुरुदेव पादुका पूजन व रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner