Move to Jagran APP

गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर

By Edited By: Published: Sun, 13 Jul 2014 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jul 2014 06:25 PM (IST)
गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: आषाढ़ गुरु पूर्णिमा पर तीर्थनगरी के विभिन्न मंदिर मठों में गुरु पूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सनातनी संस्कृति में अनादिकाल से चली आ रही गुरु शिष्य परंपरा को मनाने के लिए दूरदराज से श्रद्धालुओं ने अपने गुरु स्थान पर नमन करने पहुंचे।

loksabha election banner

जयराम आश्रम अन्न क्षेत्र ट्रस्ट में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान परमाध्यक्ष ब्रह्मास्वरूप ब्रह्माचारी महराज ने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने गंगा संरक्षण व कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गंगा संरक्षण के अब कथनी को करनी में बदलने की जरूरत है। नारी शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कन्या भू्रण हत्या को रोकने के लिए समाज को शिक्षित करने की जरूरत है। इस दौरान विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, बचन पोखरियाल, ममता ढोसा, हरिनंदन अग्रवाल, अरुण कौशिक, गौरी शंकर, खेराती लाल सिंघला, केके गुप्ता, विनोद अग्रवाल, सूरज गुल्हाटी आदि मौजूद थे। आत्मप्रकाश आश्रम तारा माता मंदिर में आश्रम के परमाध्यक्ष महंत गजा केशर गिरी महाराज के सानिध्य में गुरुपर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने हिमालय पीठाधीश्वर ब्रह्मालीन महंत गोदावरी गिरी महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित कर गुरु को नमन किया। इस दौरान संध्या गिरी, गोपाल गिरी, रमन गिरी, सत्यनारायण गिरी, गंभीर मेवाड़, वीरेंद्र शर्मा, जेपी जोशी, संजय शास्त्री, भगत राम कोठारी, वेदप्रकाश शर्मा, डाीएस गुसाई, संदीप शास्त्री आदि उपस्थित थे। श्री सच्चा धाम वैदिक संस्थान में ब्रह्मालीन स्वामी हंसराज महाराज की समाधि पर श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। गीता आश्रम इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट में महंत स्वधर्मानंद महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इससे पूर्व गीता गायत्री महायज्ञ, अखंड रामचरितमानस पाठ व भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव गोपाल मित्र, सह सचिव डा. दीपक गुप्ता, डॉ. भारती गुप्ता, मनीष त्यागी, वेद प्रकाश, भानुमित्र शर्मा, चंद्रमित्र शुक्ल, बीडी गुप्ता आदि उपस्थित थे। स्वामी शुकदेवानंद ट्रस्ट परमार्थ निकेतन में स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती महाराज का 49वां निर्वाणोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। स्वामी शुकदेवानंद ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध न्यासी व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती महाराज ने गुरु स्थान पर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर स्वामी भजनानंद सरस्वती, स्वामी धर्मानंद सरस्वती, स्वाती सदानंद सरस्वती, रामअनंत तिवारी, राम महेश मिश्र, आरके दीक्षित, दिलीप क्षेत्री आदि उपस्थित थे। मुनिकीरेती शिवानंद आश्रम में दिव्य जीवन संघ शिवानंद आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी विमलानंद सरस्वती के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस दौरान देश विदेश से आए श्रद्धालुओं व अनुयायियों ने ब्रह्मालीन स्वामी शिवानंद महाराज को नमन किया। इस दौरान स्वामी पद्मनाभन सरस्वती, स्वामी योग स्वरूपानंद सरस्वती, स्वामी अद्वैतानंद सरस्वती, स्वामी योग वेदांतानंद, स्वामी गोविंदानंद आदि उपस्थित थे। श्री ईश्वर आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास महाराज के सानिध्य में गुरु पर्व मनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.