Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: ग्राफिक एरा की मैत्री को गूगल में 55 लाख का पैकेज, कई राउंड के बाद हुआ चयन

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Sun, 06 Jun 2021 08:10 AM (IST)

    ग्राफिक एरा की एक छात्रा मैत्री रावत ने दुनिया की प्रमुख कंपनी गूगल में 54.80 लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट पाकर शिक्षा जगत को नई उम्मीदों से नवाजा है। गूगल ने उसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर प्लेसमेंट दिया है। इससे बेटियों के हौसले को उड़ान मिलेगी।

    Hero Image
    उत्तराखंड: ग्राफिक एरा की मैत्री को गूगल में 55 लाख का पैकेज>।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। ग्राफिक एरा की एक छात्रा मैत्री रावत ने दुनिया की प्रमुख कंपनी गूगल में 54.80 लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट पाकर शिक्षा जगत को नई उम्मीदों से नवाजा है। गूगल ने उसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर प्लेसमेंट दिया है। इससे बेटियों के हौसले को उड़ान मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून निवासी मैत्री रावत को गूगल ने 54.80 लाख रुपये के पैकेज पर नियुक्ति ऑफर की है। मैत्री ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक किया है। बीटेक के अंतिम वर्ष में गूगल में प्लेसमेंट के लिए कोडिंग टेस्ट के बाद मैत्री के साक्षात्कार का दौर शुरू हो गया था। अब गूगल ने मैत्री रावत का सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर प्लेसमेंट दिया है।

    मैत्री के पिता मोहन सिंह रावत एयरफोर्स से अवकाश ग्रहण करने के बाद बैंक में कार्यरत हैं। वह मोहकमपुर में रहते हैं। मैत्री को गूगल में यह गौरवान्वित करने वाले पैकेज पर प्लेसमेंट मिलने से पहले उसका यूनिवर्सिटी से ही कैब जैमनाई, टीसीएस व इंफोसिस जैसी नामी कंपनियों में भी चयन हो गया था। मैत्री ने इस कामयाबी का श्रेय ग्राफिक एरा की उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और खुद क्लास लेने वाले ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन प्रो.कमल घनशाला व अपने माता पिता को दिया है।

    शनिवार को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में मैत्री व उनके पिता मनमोहन रावत और मां दीपिका रावत को सम्मानित किया गया। ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला ने मैत्री को शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही एक लाख रुपये का चैक भेंट किया। डॉ. घनशाला ने कहा कि दुनिया की सबसे नई टेक्नोलॉजी सिखाने की व्यवस्थाओं और विश्व स्तरीय फैकल्टी व प्रयोगशालाओं ने ग्राफिक एरा को युवाओं के ख्वाबों को हकीकत में बदलने वाली यूनिवर्सिटी बना दिया है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बीटेक के छात्र दीपक को 40.37 लाख का पैकेज, कई राउंड के बाद हुआ चयन

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें