विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown से फंसे उत्तराखंड के लोगों को लाया जाएगा वापस, यहां देखें मदद को जारी वेबसाइट और फोन नंबर

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Thu, 30 Apr 2020 08:27 PM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2020 10:10 PM (IST)

केंद्र के दिशा-निर्देशों के बाद प्रदेश सरकार ने बाहर फंसे लोगों को वापस लाने की कवायद शुरू कर दी है।

Lockdown से फंसे उत्तराखंड के लोगों को लाया जाएगा वापस, यहां देखें मदद को जारी वेबसाइट और फोन नंबर
Lockdown से फंसे उत्तराखंड के लोगों को लाया जाएगा वापस, यहां देखें मदद को जारी वेबसाइट और फोन नंबर

देहरादून, राज्य ब्यूरो। केंद्र के दिशा-निर्देशों के बाद प्रदेश सरकार ने बाहर फंसे लोगों को वापस लाने की कवायद शुरू कर दी है। सबसे पहले उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के कैंप में फंसे लोगों को वापस लाने की तैयारी है। बाहर फंसे लोगों की सहूलियत के लिए वेबसाइट लिंक https://dsclservices.in/uttarakhand-migrant-registration.php बनाया गया है। इस पर वे अपना पंजीकरण करा सकते हैं, जिसके आधार पर उन्हें वापस लाने का निर्णय लिया जाएगा। इस लिंक पर गुरुवार शाम तक 9823 लोग पंजीकरण भी करा चुके थे। इसके अलावा 15 मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।

गुरुवार को केंद्र के दिशा निर्देशों के अनुसार सरकार ने सचिव शैलेश बगोली और आइजी संजय गुंज्याल को इसके लिए नोडल अधिकारी तैनात किया। इसके अलावा इनके सहयोग के लिए गढ़वाल मंडल में पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून और महाप्रबंधन प्रशासन उत्तराखंड परिवहन निगम और कुमाऊं मंडल में पुलिस अधीक्षक यातायात हल्द्वानी और नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को तैनात किया गया। इसके बाद इन अधिकारियों ने दूसरे राज्यों से संपर्क साध कर काम करना भी शुरू कर दिया था। 

मदद के लिए आप इन नंबरों पर फोन कर लें जानकारी  

9557194828, 8476824218, 7017082637, 7983129119, 8279577133, 7906434586, 8979376382, 9045394752, 9045184752, 9045134752, 9389930624, 9389939866, 9410103292, 9045014752, 9389919096

ऊपर दिए गए नंबरों पर संपर्क करने में अगर कोई समस्या आती है तो आप इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं। 

  • पुलिस लाइन कोविड कंट्रोल रूम- 0135-2722100
  • एसडीआरएफ कंट्रोल रूम- 0135-2410197, 9456596190

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में आने वाले लोगों का दो बार स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। यहां पहुंचने पर जो स्वस्थ्य पाए जाएंगे उन्हें होम क्वरंटाइन किया जाएगा। किसी में अगर बीमारी के कोई लक्षण नजर आते हैं, तो उन्हें संस्थागत क्वरंटाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को लाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: एसडीआरएफ की टीम प्रयागराज से 75 छात्रों को लेकर आई देहरादून

उन्होंने कहा कि राज्य के भीतर जो लोग ग्रीन जोन से ग्रीन जोन में ही जाएंगे तो उसमें बहुत अधिक दिक्कत नहीं होगी, लेकिन जो लोग रेड जोन से ग्रीन जोन में जाएंगे उनके लिए केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार कदम उठाए जाएंगे। वहीं, नोडल अधिकारी शैलेश बगोली ने बताया कि अन्य राज्यों में फंसे लोगों के लिए लिंक जारी किया गया है। इसके अलावा इन लोगों के लिए 15 मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। साथ ही पुलिस लाइन के कोविड कंट्रोल रूम और एसडीआरएफ कंट्रोल रूम के फोन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown लॉकडाउन में पांवटा साहिब में फंसे 27 युवाओं को लाया गया देहरादून

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।