Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवा हो जाएं तैयार, उत्तराखंड पुलिस भर्ती के लिए शासन ने जारी किए आदेश, जानिए कितने हैं पद

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Sat, 18 Dec 2021 10:39 PM (IST)

    Uttarakhand Police Recruitment उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी संवर्ग के 1521 और उपनिरीक्षक के 197 पदों पर भर्ती के लिए शासन ने अनुमति प्रदान कर दी है। अब ...और पढ़ें

    Hero Image
    युवा हो जाएं तैयार, उत्तराखंड पुलिस भर्ती के लिए शासन ने जारी किए आदेश।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Police Recruitment  लंबे समय से उत्तराखंड पुलिस की भर्ती की राह देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए राज्य की धामी सरकार ने पुलिस विभाग में भर्ती के दरवाजे खोल दिए हैं। शासन ने सिपाहियों के 1521 और दरोगाओं के 197 पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है। शनिवार को शासन ने भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) को उत्तराखंड पुलिस भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने के आदेश दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही पुष्कर सिंह धामी ने बीते चार जुलाई को कहा था कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजागर मुहैया करवाकर ही पहाड़ी क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोका जा सकता है। इसके तहत शासन को विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े करीब 24000 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अधिकांश विभागों ने अपने यहां रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

    अब पुलिस विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सचिव डा. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इनमें उत्तराखंड पुलिस के 1521 आरक्षी पदों और 197 उपनिरीक्षक पदों पर भर्ती का निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने और परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि बीते 17 दिसंबर को बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया था। इस दौरान अधिकारियों के जरिए हुए वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन के भीतर पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया था, जो आज पूरा हो चुका है।

    प्रदेश में छह साल बाद होगी सीधी भर्ती

    उत्तराखंड में 2014-15 में पुलिस सिपाही के पदों पर सीधी भर्ती हुई थी। अब छह साल बाद भर्ती होने जा रही है। भर्ती के लिए युवा लंबे समय से तैयारी में जुटे हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि सिपाहियों व दारोगाओं की भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

    यह भी पढ़ें- पीजी की चाह रखने वाले एमबीबीएस चिकित्सकों के लिए अच्छी खबर, इस कालेज में बढ़ेंगे विकल्प