विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रीतम सिंह ने साधा राज्य सरकार पर निशाना, कहा- कोरोना से लड़ाई में सरकार पूरी तरह फेल

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 28 Jun 2020 05:31 PM (IST)

प्रीतम सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ी जा रही इस लड़ाई में सरकार पूरी तरह से असफल हुई है।

प्रीतम सिंह ने साधा राज्य सरकार पर निशाना, कहा- कोरोना से लड़ाई में सरकार पूरी तरह फेल
प्रीतम सिंह ने साधा राज्य सरकार पर निशाना, कहा- कोरोना से लड़ाई में सरकार पूरी तरह फेल

ऋषिकेश, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ी जा रही इस लड़ाई में सरकार पूरी तरह से असफल हुई है। प्रीतम सिंह ने कहा कि अपना रोजगार और रोजी-रोटी छोड़कर लौटे प्रवासियों के पुनर्वास के लिए सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रविवार को मुनिकीरेती में ग्राम प्रधान और निकाय सदस्यों को सैनिटाइजिंग मशीन और सैनिटाइजर वितरित किए। विट्ठल आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को कोरोना के खतरे को लेकर फरवरी में ही आगाह कर दिया था। मगर तब उनकी बात को हंसी मजाक में उड़ाने का काम किया गया। 

उन्होंने कहा कि जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन, नोटबंदी की तरह प्रधानमंत्री का अविवेकपूर्ण फैसला था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए था कि वह लॉकडाउन से पूर्व देशभर में प्रवासियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करती। मगर, भाजपा ने कोरोना महामारी में भी राजनीति रोटियां सेकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लौटे प्रवासियों को सरकार की अदूरदर्शिता के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट बोले, देशवासियों के लिए प्रेरणा पुंज हैं पीएम मोदी

क्वारंटाइन सेंटरों में बदइंतजामी के चलते प्रवासी मौत के मुंह में समा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लाखों लोग अपने गांव को लौटे हैं, मगर उनके पुनर्वास व रोजगार की कोई व्यवस्था सरकार नहीं कर पा रही है। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मदन मोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजलवाण, नगर अध्यक्ष महावीर सिंह खरोला, विमला रावत, रमेश व्यास, रमेश उनियाल आदि मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर महिला मंच ने किया प्रदर्शन