विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट बोले, देशवासियों के लिए प्रेरणा पुंज हैं पीएम मोदी

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 28 Jun 2020 03:49 PM (IST)

कोरोना संक्रमण के चलते महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोई बड़ा कार्यक्रम न करते हुए अपने-अपने स्थानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना।

महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट बोले, देशवासियों के लिए प्रेरणा पुंज हैं पीएम मोदी
महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट बोले, देशवासियों के लिए प्रेरणा पुंज हैं पीएम मोदी

देहरादून, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के चलते महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोई बड़ा कार्यक्रम न करते हुए अपने-अपने स्थानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना। जनरल महादेव सिंह मार्ग पर चल रहे रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही देश के करोड़ों नागरिकों का प्रेरणा पुंज बताया। 

भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसला लेने की क्षमता के कारण आज देश विश्व में महामारी के बावजूद विकास के पथ पर है। भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संकटों का समाधान ढूंढते हुए आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर राष्ट्र की बनी है। इसका श्रेय भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों के साथ ही करोड़ों कार्यकर्ताओं की दिन-रात मेहनत को जाता है। 

मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश मीडिया प्रभारी और उपाध्यक्ष भाजपा देवेंद्र भसीन प्रवक्ता विनय गोयल, विनोद सुयाल  कार्यालय प्रभारी कौस्तुभनंद जोशी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, वरिष्ठ कैंट भाजपा विधायक हरबंस कपूर ने कार्यकर्ताओं के साथ, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, वरिष्ठ भाजपा नेता और जलागम के उत्तराखंड राज्य जलागम परिषद उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, उपाध्यक्ष 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति नरेश बंसल, रेशम बोर्ड के चेयरमैन अजीत चौधरी भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने अपने अपने आवास पर, मसूरी विधायक गणेश जोशी ने निजी वाहन में मन की बात को सुना। इसके साथ ही महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडलों और वॉर्ड के पदाधिकारी मन की बात कार्यक्रम की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते भी नजर आए। 

यह भी पढ़ें: तमाम चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ: मुख्‍यमंत्री

पीएम मोदी ने सही समय पर लिए सही फैसले  

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक राष्ट्र के लिए समर्पित है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पीएम मोदी ने सही समय पर सही फैसले लिए हैं। साल 2020 चुनौतियों का वर्ष है। हम इन चुनौतियों पर जीत हासिल करेंगे। कोई भी देश की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता है। हमारे वीर जवानों ने अपनी वीरता से यह साबित किया है। उन्होंने ये भी कहा कि हर संकट का सामना करते हुए देश आगे बढ़ता रहेगा।

यह भी पढ़ें: गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर महिला मंच ने किया प्रदर्शन