विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में मंगलवार को होगा गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व का आयोजन, मंदिरों में होगी विशेष आराधना

Published: Mon, 09 Nov 2026 05:32 PM (IST)

देहरादून में मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व मनाया जाएगा, जिसमें मंदिरों और गोशालाओं में भगवान कृष्ण और गायों ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट मंगलवार को मनाया जाएगा। मंदिरों में अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर व गोशाला में लोग गो पूजन कर उन्हें अन्न अर्पित कर संरक्षण का संकल्प लेंगे। गोबर से बने गोवर्धन बनाकर पूजा की जाएगी।

भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाकर उनकी आराधना होगी। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9:30 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा।
प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा अथवा अन्नकूट पर्व मनाया जाता है।

उत्तराखंड विद्वत सभा के महासचिव आचार्य दिनेश भट़्ट के अनुसार मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र देव के अहंकार को परास्त किया व ब्रजवासियों को इंद्र के भय से बचाया। इसी उपलक्ष में गोवर्धन पूजा की जाती है।

पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9:30 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। शास्त्रों में बताया है कि गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट का आयोजन होता है। अन्नकूट के इस मिश्रण को भगवान कृष्ण को भोग के रूप में अर्पित किया जाता है।

पूजा के बाद इसे सभी में बांटा जाता है। यह भी मान्यता है कि इस दिन गो पूजा करने व गाय को अन्न, वस्त्र उपहार स्वरूप देने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

कल मनाया जाएगा भाई दूज

भाई- बहन के स्नेह का प्रतीक भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को इस दिन का विशेष महत्व है। बहन भाई के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करेंगी वहीं भाई भी बहन की रक्षा का संकल्प लेगा। तिलक करने का मूहुर्त 1:06 से 3:15 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें- दीवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, बाराबंकी के बुढ़वल में रुकेगी देहरादून मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले देहरादून में बढ़ा वायु प्रदूषण, सांस के मरीजों के लिए चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।