दीवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, बाराबंकी के बुढ़वल में रुकेगी देहरादून मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन
दीपावली और छठ पर्व के लिए देहरादून-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन तीन फेरों में चलाई जाएगी। यह ट्रेन बाराबंकी और बुढ़वल सहित कई स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रुकेगी।
-1794130222558_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
देहरादून-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन दीपावली और छठ के लिए चलेगी।
यह ट्रेन तीन फेरों में यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी।
बाराबंकी और बुढ़वल स्टेशनों पर भी इसका ठहराव होगा।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन 04336/04335 देहरादून-मुजफ्फरपुर-देहरादून आरक्षित त्यौहार विशेष ट्रेन तीन फेरों में चलाएगा। ट्रेन देहरादून से 10 और 13 नवम्बर, 2026 तथा मुजफ्फरपुर से 08, 11 और 14 नवंबर को रवाना होगी। 04336 देहरादून-मुजफ्फरपुर ट्रेन निर्धारित तारीखों पर देहरादून से एक बजकर 45 मिनट पर चलकर मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए हरदोई पहुंचेगी।
दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से रात 12 बजकर.45 मिनट पर चलकर बाराबंकी पहुंचेगी। दो मिनट बाद एक बजकर 37 मिनट पर बुढ़वल के लिए रवाना होगी। बुढ़वल रात दो बजकर 20 मिनट पर पहुंचगी। यहां के बाद गोंडा सुबह चार बजे पहुंचेगी। मनकापुर, बस्ती और गोरखपुर सुबह 8 बजकर.45 मिनट पर पहुंचेगी।
वापसी में 04335 मुजफ्फरपुर-देहरादून ट्रेन चलकर मनकापुर, गोंडा होते हुए बुढ़वल 10 बजकर.20 मिनट पर आएगी। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर 11 बजकर 42 मिनट पर पहुंचेगी। यहां के बाद ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना होगी। स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे।